फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राम - कृष्ण पर आपतिजनक टिप्पणी, तनाव

राम - कृष्ण पर आपतिजनक टिप्पणी, तनाव

Mon, 28 Aug 2017 10:00 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
भगवान राम एवं श्रीकृष्ण को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने पर कनखल थाना क्षेत्र के कई गांवों में तनाव फैल गया है। पोस्ट डालने वाला भीम आर्मी का सदस्य बताया गया है। यह मामला सामने आने पर हिंदू संगठनों ने कनखल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वाल्मीकि समाज और बजरंग दल समेत कई संगठनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। देर रात मामले में आरोपी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के बाद ही लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

मिस्सरपुर निवासी एक युवक ने भगवान राम के परिवार और सीता के चरित्र को लेकर अभद्र टिप्पणी फेसबुक पर अपलोड़ कर दी। हिंदूवादी संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई। उधर वाल्मीकि समाज की ओर से आरोपी युवक के खिलाफ कनखल थाने में तहरीर दी गई। बजरंग दल के प्रदेश संयोजक अनुज वालिया, सौरभ चौहान और वाल्मीकि समाज के नवीन तेश्वर के नेतृत्व से बड़ी संख्या में एकत्रित हुए कार्यकर्ता कनखल थाने पहुंचे और आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। रविवार रात तक आरोपी की गिरफ्तारी की मांग लेकर हंगामा चलता रहा। पुलिस ने किसी तरह लोगों पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद उनको शांत कराया गया। वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष नवीन तेश्वर की तहरीर पर मिस्सरपुर निवासी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमे में आरोपी का नाम नहीं खोला गया है। कनखल के थानाध्यक्ष अनुज सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हिरासत में लेकर युवक से पूछताछ की जा रही है। हंगामा करने वालों में लक्ष्मण कटारिया, प्रदीप सक्सेना, शिवम बिष्ट, बंटी, नितेश, रितेश, नितिन समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed