{"_id":"5997250c4f1c1bba518b472f","slug":"150307766212-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेले पिता पर रेप का आरोप, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सौतेले पिता पर रेप का आरोप, मुकदमा दर्ज
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
रानीपुर क्षेत्र की रहने वाले एक नाबालिग ने अपने सौतेले पिता पर गाजियाबाद के एक होटल में रेप करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। रानीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर केस गाजियाबाद ट्रांसफर करने की तैयारी कर ली है।
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला शुक्रवार को अपनी सत्रह साल की बेटी के साथ कोतवाली रानीपुर पहुंची। मां ने पुलिस को बताया कि उसने वर्ष 2008 में पेशे से पेंटर साजिद खान से दूसरा निकाह किया था। उसकी पहले पति से दो बेटियां हैं। दूसरे पति साजिद के परिजन ट्रांसपोर्ट नगर शंकरपुर ग्वालियर मध्यप्रदेश में रहते हैं। करीब आठ माह से बड़ी बेटी भी वहीं रह रही थी। आरोप है कि उसका पति बेटी को वापस लाने के लिए ग्वालियर पहुंचा था।
15 अगस्त रात वे लौटते हुए गाजियाबाद के एक होटल में ठहरे। आरोप है कि जहां उसके पति ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया और मुंह खोलने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। 16 अगस्त की रात को बेटी यहंा पहुंची और 17 अगस्त को दोपहर में पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। एसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चूंकि घटनास्थल गाजियाबाद का है इसलिए मुकदमा भी ट्रांसफर कर रहे हैं।