फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बिना वैध दस्तावेज के बदरीनाथ में रह रहे विदेशी नागरिक को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल

बिना वैध दस्तावेज के बदरीनाथ में रह रहे विदेशी नागरिक को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल

Fri, 11 Aug 2017 10:12 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
बिना वैध दस्तावेज के बदरीनाथ में रह रहे विदेशी नागरिक को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल

विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम से गिरफ्तार विदेशी नागरिक को शुक्रवार को कोर्ट में पेशी के बाद पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया है। वह पिछले छह माह से बिना पासपोर्ट और वीजा के बदरीनाथ धाम में रह रहा था।

खुफिया विभाग ने बृहस्पतिवार को विदेशी नागरिक हंस मैक्स लिंडामैन को बदरीनाथ में गिरफ्तार किया था। तबियत बिगड़ने पर एसडीआरएफ की टीम ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदरीनाथ में भर्ती कराया। स्वास्थ्य में सुधार होने पर विदेशी नागरिक को बदरीनाथ थाने में लाया गया। पुलिस के कई बार पूछताछ करने पर लिंडामैन अपने नाम के अलावा न तो अपने पिता का नाम बता पाया और न ही अपने देश का नाम। उसके पास पासपोर्ट और वीजा भी नहीं मिला। थानाध्यक्ष दीपक रावत के मुताबिक लिंडामैन ने पूछताछ में बताया कि पासपोर्ट की अवधि काफी समय पहले समाप्त हो गई थी। इस वक्त उसके पास पासपोर्ट और वीजा नहीं है। भारत का पासपोर्ट नहीं मिलने पर थाना पुलिस ने लिंडामैंन के विरुद्ध विदेशी अधिनियम एवं पासपोर्ट अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार को पुलिस ने लिंडामैंन को जिला न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में पुरसाड़ी जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed