{"_id":"5984a2f64f1c1b0c718b45c2","slug":"15018646946-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना समझे ही कर दी अभद्र टिप्पणी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना समझे ही कर दी अभद्र टिप्पणी
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
एक महिला ने बिना समझे ही अपने पति के क्षेत्र की एक महिला से अवैध संबंधों को जोड़ते हुए उसके खिलाफ फेसबुक पर अनाप शनाप टिप्पणी कर दी। इससे नाराज पीड़ित महिला पुलिस कोतवाली पहुंच गई। हालांकि खेद प्रकट करने पर पीड़ित महिला ने कोई केस दर्ज नहीं कराया।
ज्वालापुर क्षेत्र की एक महिला के पति को जिम में एक्सरसाइज का शौक है। चंद्राचार्य चौक के पास जिम में पति की पहचान क्षेत्र की रहने वाली एक संपन्न घराने की महिला से हुई। ये जानकारी मिलने पर बॉडी बिल्डर की पत्नी तिलमिला गई। उसने पुलिस से शिकायत की। पत्नी की मौजूदगी में पति की ओर से भविष्य में उस महिला से बात न करने की हामी भरने के बाद दोनों में समझौता हो गया। इसके बावजूद पत्नी का संदेह खत्म नहीं हुआ। उसने उस महिला का नाम अपने पति के साथ जोड़ते हुए अपने फेसबुक एकाउंट पर एक पोस्ट अपलोड कर दी। यह जानकारी जब संबंधित महिला को हुई तो उसने शुक्रवार को अपने पति के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने पोस्ट डालने वाली महिला और उसके पति को बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में पीड़ित महिला ने पोस्ट डालने वाली महिला को खरी खरी सुनाई। इधर, जब पोस्ट डालने वाली महिला को इल्म हुआ कि वह कानूनी शिकंजे में फंस सकती है तो उसने खेद प्रकट कर जान छुड़ाने के साथ ही पोस्ट भी हटा दी। इधर, दूसरी पीड़ित महिला ने केस दर्ज कराने से हाथ पीछे खींच लिए। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता केस दर्ज कराना चाहेंगी तो करा सकती हैं। फिलहाल महिला और उसके पति को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।