फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डिवाइडर से स्कूटर टकराने से युवक की मौत

डिवाइडर से स्कूटर टकराने से युवक की मौत

Fri, 04 Aug 2017 02:02 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
डिवाइडर से स्कूटर टकराने से युवक की मौत
विज्ञापन

-- किसी को ढूंढने के लिए श्यामपुर पहुंचा था युवक

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। श्यामपुर में बीते बुधवार की रात डिवाइडर पर स्कूटर टकराने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कृष्णा स्वामी (36) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक हरिपुकलां के बिरला फार्म गली नंबर तीन निवासी कृष्णा स्वामी (36) पुत्र धनराज बीते बुधवार की रात घर से किसी को ढूंढने की बात कहकर निकला था। इसी बीच श्यामपुर में पुलिस चौकी के पास ऋषिकेश-हरिद्वार हाइवे पर बने डिवाइडर से उसका स्कूटर टकरा गया। गंभीर चोट लगने पर पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। श्यामपुरी चौकी प्रभारी मनोहर सिंह रावत ने बताया कि मृतक किसी को ढूंढने के लिए श्यामपुर पहुंचा था। बताया कि उसके परिजनों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed