फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एलजी शोरूम के गोदाम में आग से हड़कंप

एलजी शोरूम के गोदाम में आग से हड़कंप

Fri, 04 Aug 2017 02:06 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
एलजी शोरूम के गोदाम में लगी आग
विज्ञापन

-- एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने बुझाई आग

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। हरिद्वार रोड स्थित एलजी शोरूम के गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। शोरूम मालिक की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शोरूम मालिक ने बताया कि गोदाम में कीमती सामान जलकर खाक हो गया। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे हरिद्वार रोड पर एलजी शोरूम (पंजाब सेल्स) में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। शोरूम से धुंआ उठते देख आसपास के लोगों ने शोरूम मालिक प्रदीप कुमार ग्रोवर को इसकी जानकारी दी। उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग को बुझाने में दमकल की तीन गाड़ियां लगी। शोरूम स्वामी प्रदीप ने बताया कि गोदाम में गत्ता और इलेक्ट्रोनिक सामान रखा था। बताया कि आग में गोदाम में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। उप दमकल अधिकारी हरीश चंद मिश्रा ने बताया कि गोदाम में आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed