{"_id":"5982071d4f1c1b687d8b4603","slug":"150169381510-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार का माल चोरी कर रहे दो युवक दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेकेदार का माल चोरी कर रहे दो युवक दबोचे
Updated Wed, 02 Aug 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
ज्वालापुर पुलिस ने हाईवे चौड़ीकरण करने वाली कंपनी ऐरा के ठेकेदार का माल चोरी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य करा रही ऐरा कंपनी ने ज्वालापुर सब्जी मंडी की ओर का काम राजू गंगवार पुत्र लाल राम निवासी तिलहर शाहजहांपुर को सौंपा है। मंगलवार की रात काम समाप्त कर कर्मचारी आसपास ही सो रहे थे। रात को दो युवक मौका पाकर सब्जी मंडी के पास पहुंचे। जहां निर्माण में इस्तेमाल आने वाले लोहे की प्लेटें रखी हुई थी। आरोप है कि वे लोहे की प्लेटें उठाकर ले जाने लगे। एक कर्मचारी ने यह सब देखा तो उसने शोर मचा दिया। जिस पर अन्य कर्मचारियों ने उठकर दोनों युवकों को रंगे हाथों दबोच लिया। मामले की जानकारी ठेकेदार राजू को दी गई। जिसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। बुधवार को ठेकेदार की शिकायत पर आरोपियों को मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है। एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि आरोपियों ने तीन लोहे की प्लेटें चोरी करने की बात कुबूल की है। आरोपी शनसीन पुत्र हसन अली निवतासी सराय ज्वालापुर और दारा सिंह पुत्र चंद्रपाल निवासी भोगपुर लक्सर को गिरफ्तार कर लिया गया है।