फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दोस्ती गांठकर युवक ने विदेशी पर्यटक का ठगा

दोस्ती गांठकर युवक ने विदेशी पर्यटक का ठगा

Wed, 02 Aug 2017 10:38 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
स्पेन से आए पर्यटक के साथ मोटर साइकिल किराए पर दिलाने के नाम पर एक युवक ने आठ हजार रुपये और मोबाइल ठग लिया हैं। पर्यटक की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
31 जुलाई को स्पेन रेऊस टेनागोना निवासी पौऊ पुत्र देहारो हरिद्वार पहुंचा। जहां पर्यटक प्रेम विहार होटल में रुका था। मंगलवार को पौऊ की मुलाकात रेलवे स्टेशन हरिद्वार में एक युवक से हुई। दोनों ने करीब आधे घंटे की बातचीत की। विदेश पर्यटक ने युवक को ऋषिकेश जाने के लिए मोटर साइकिल का इंतजाम करने की बात कही। युवक ने मोटर साइकिल किराए पर दिलाने की हामी भर दी। आरोपी पौऊ से बाइक का किराया आठ हजार रुपये लेकर चला गया और फिर लौटा नहीं। ठगे जाने का अंदेशा होने पर विदेशी पर्यटक ने नगर कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। युवक ने अपना नाम सुलम बताया था। पर्यटक ने आरोपी युवक की फोटो उपलब्ध कराई है। पर्यटक ने आरोपी युवक के साथ अपने छोटे कैमरे से सैल्फी ली थी। जिसे पुलिस को सौंपा गया है। नगर कोतवाली निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की फोटो मिली हैं। जिसको आसपास की पुलिस को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


तुम विदेशी हो तो महंगी मिलेगी
आरोपी युवक ने विदेशी पर्यटक को इंडिया से बाहर का होने के कारण बाइक महंगी मिलने की बात कहीं। जिस पर विदेश युवक आरोपी के जाल में फंस गया। आरोपी युवक ने कहा कि विदेशियों को बाइक महंगी मिलती है। मैं सस्ती लाकर दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार घंटे तक परेशान रहा विदेशी
पुलिस ने विदेशी युवक को बुधवार को चार घंटे तक परेशान रखा। सुबह दस बजे पुलिस ने विदेश पर्यटक को बुला लिया और दो बजे जाने दिया। जाते समय विदेशी पर्यटक नाराज होकर गया। अमर उजाला से बतचीत में पौऊ ने कहा कि हमारे यहां पांच मिनट में मामला दर्ज हो जाता है। यहां तो चार घंटे तक परेशान किया जाता है। खास बात यह भी रही कि चार घंटे तक विदेशी भूख से परेशान हो गया। पर्यटक ने बताया कि अब 11 अगस्त को ऋषिकेश से वापस हरिद्वार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed