फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कारागार में फांसी लगाने वाले कैदी का दो डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम

कारागार में फांसी लगाने वाले कैदी का दो डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम

Sun, 30 Jul 2017 10:02 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
कारागार में फांसी लगाने वाले कैदी का दो डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम
गोपेश्वर। पुरसाड़ी कारागार में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले कैदी के शव का रविवार को दो चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक कैदी के परिजनों ने मामले की जांच की मांग उठाई है। जेल अधीक्षक व सीजेएम ने जेल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में कर्मियों से पूछताछ की।
विज्ञापन

बता दें कि हत्या के आरोप में पुरसाड़ी जेल में कैद थराली तहसील के तुंगेश्वर गांव निवासी जयवीर राम ने बीते शनिवार को शाम खाना खाने के बाद करीब सात बजे जेल की बैरक के समीप लोहे के छज्जे पर जूते के फीते के सहारे गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना मिलने पर रविवार दोपहर में मृतक कैदी जयवीर के पिता राजू राम, छोटा भाई पप्पू राम, ग्राम प्रधान राजपाल सिंह व अन्य ग्रामीण जिला चिकित्सालय पहुंचे। परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया गया। जेल अधीक्षक ईला गिरी और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अंबिका पंत ने शव का निरीक्षण किया। इसके बाद कारागार का निरीक्षण कर वहां तैनात कर्मियों व सुरक्षा कर्मियों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली। जेल अधीक्षक/एडीएम ईला गिरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed