{"_id":"5978c8e64f1c1b355f8b46ac","slug":"15010880551-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगों ने बैंक खाते से उड़ाए एक लाख बीस हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइबर ठगों ने बैंक खाते से उड़ाए एक लाख बीस हजार रुपये
Updated Wed, 26 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। दंपति ने थाना पोखरी में बैंक खाते से एक लाख बीस हजार रुपये निकाले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पोखरी ब्लॉक के कांडई खोला गांव निवासी संजय सिंह भारतीय सेना में मणिपुर में तैनात हैं। संजय और उनकी पत्नी सरिता देवी का एसबीआई पोखरी शाखा में संयुक्त बैंक खाता है। पुलिस को दी तहरीर में संजय ने बताया कि जब 24 जुलाई को उन्होंने पासबुक की इंट्री करवाई तो पता चला कि 15 जुलाई को खाते से 80 हजार और 16 को 40 हजार रुपये निकाले गए हैं। बैंक अधिकारियों ने उन्हें बताया कि यह धनराशि दिल्ली और राजस्थान के एटीएम से निकाली गई थी। इस पर संजय ने देहरादून थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करनी चाही, लेकिन उन्हें संबंधित बैंक खाते के नजदीकी थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा गया। बुधवार को संजय और उनकी पत्नी सरिता ने पोखरी थाने में रिपोेेर्ट दर्ज कराकर मामले की जांच की मांग की। थानाध्यक्ष सुमित बंदोनी ने बताया कि मामला उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन