फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मोटू पतलू के पीछे दिल्ली पहुंची पुलिस

मोटू पतलू के पीछे दिल्ली पहुंची पुलिस

Sun, 27 May 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
मोटू पतलू के पीछे दिल्ली पहुंची पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

महिलाओं के लिए एक ही दिन में खौफ का पर्याय बने मोटू-पतलू के पीछे पुलिस दिल्ली तक पहुंच गई है। तीन दिनों से पुलिस दिल्ली में डेरा डाले हुए है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को ठोस जानकारी तो मिली है, लेकिन पुलिस उन तक नहीं पहुंच पाई है। हालांकि, पुलिस अधिकारी जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा कर रहे हैं।

बता दें कि गत रविवार कैंट और शहर कोतवाली क्षेत्र में चार घंटों के भीतर लुटेरों (मोटू-पतलू) ने दो महिलाओं को निशाना बनाया था। सुबह साढ़े सात बजे राजेंद्र नगर से एक बुजुर्ग महिला के गले से चेन छीन लगी गई थी। जबकि, चार घंटे बाद ही लोक गायिका सोनिया आनंद की मां सुमन आनंद से लाखों के गहने लूट लिए गए थे। शुरू में पुलिस इसे साधारण ठगी बता रही थी। इसके बाद जांच में दोनों घटनाओं को एक ही तरह से अंजाम देने की बात सामने आई। दोनों घटनास्थलों के सीसीटीवी फुटेज में दो लोगों के चेहरे सामने आए थे। इनमें एक मोटा और दूसरा उसके साथ पतला व्यक्ति था। इसके अलावा वारदात को अंजाम देने के लिए मोटू-पतलू के कार से आने की पुष्टि हुई। सूत्रों के मुताबिक कथित मोटू-पतलू दिल्ली भाग गए हैं। ऐसे में कोतवाली और कैंट थाना से टीम को दिल्ली भेजा गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में भी इनके खिलाफ कुछ मामले होने का अंदेशा है। लिहाजा दिल्ली के कुछ थानों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। बहरहाल दून पुलिस तीन दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए है, लेकिन अभी तक मोटू-पतलू तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed