{"_id":"5aaad5044f1c1b00768b5c37","slug":"141521145092-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्टडी से फरार स्मैक तस्कर नहीं लगा सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कस्टडी से फरार स्मैक तस्कर नहीं लगा सुराग
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
कोतवाली पुलिस की कस्टडी से फरार स्मैक तस्कर का 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं लग सका है। देहरादून में स्मैक तस्कर के संभावित ठिकानों पर छानबीन के बाद पुलिस की टीमें बरेली, लखनऊ और बिजनौर भेजी गई हैं।
कोतवाली पुलिस ने बुधवार को अमित श्रीवास्तव को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। अमित लखनऊ का रहने वाला है और पूर्व में नेहरू कॉलोनी स्मैक थाने में दर्ज तस्करी के मुकदमे की पैरवी के लिए देहरादून आया था। अमित दो दिन पहले ही देहरादून आया था। लखनऊ से आते समय अमित ने बरेली से 15 ग्राम स्मैक खरीदी ताकि देहरादून में उसे बेच सके। इसी बीच पुलिस ने अमित को दबोच लिया, लेकिन बुधवार रात अमित पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। एसएसपी ने लापरवाही बरतने के आरोप में आफिस स्टाफ में तैनात मुंशी त्रिलोक सिंह, मनमोहन और प्रिया को सस्पेंड कर दिया है। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि अमित की धरपकड़ के लिए रेलवे और बस स्टेशन के अलावा कई जगहों पर छापे मारे, लेकिन उसका पता नहीं चला। अब उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें बरेली, लखनऊ और बिजनौर भेजी गई हैं।