{"_id":"5cbcc564bdec2213e43a6b4d","slug":"131555875172-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडलिंग के नाम पर रुपये हड़पने का आरोप, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मॉडलिंग के नाम पर रुपये हड़पने का आरोप, हंगामा
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। एक मॉडलिंग इंस्टीट्यूट के बाहर दो युवतियों ने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि मॉडलिंग कराने के नाम पर इंस्टीट्यूट ने उनसे भारी रकम ऐंठ ली, लेकिन, उन्हें न मॉडलिंग कराई और न पढ़ाई कराई जा रही है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर युवतियों को शांत कराया।
मामला नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र का है। धर्मपुर में हाल ही में एक मॉडलिंग इंस्टीट्यूट खुला है। इसमें कई युवक-युवतियों ने दाखिला लिया हुआ है। रविवार शाम करीब छह बजे यहां दो युवतियां पहुंची और इंस्टीट्यूट के बाहर हंगामा करने लगी। इससे मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर एसओ नेहरू कॉलोनी दिलबर सिंह नेगी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवतियों को समझा बुझाकर शांत कराया। एसओ ने बताया कि मामले में इंस्टीट्यूट संचालक से पूछताछ की जाएगी। बताया जा रहा है दाखिले के समय उन्हें बड़े-बड़े सपने दिखाए थे, लेकिन इनमें से कुछ भी धरातल पर नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में यहां दाखिला लेने वाले सभी नाराज हैं। इन्हीं में से कुछ युवतियों ने रविवार शाम हंगामा कर दिया। हालांकि, इनसे कितनी फीस ली गई और दाखिले के समय क्या कहा गया इसकी जानकारी पुलिस को नहीं मिली।