{"_id":"5bd60360bdec22698f4cb833","slug":"131540752224-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
जिलाधिकारी ने लक्सर मार्ग स्थित मिस्सरपुर गांव में एक मकान पर छापा मारकर नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। मौके से शराब की भरी हुई बोतलें और स्प्रिट सहित अन्य सामान बरामद हुआ। सामान को जब्त कर लिया गया है। हालांकि शराब बनाने के आरोपी मौके से फरार हो गए। डीएम ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
रविवार शाम जिलाधिकारी दीपक रावत को सूचना मिली कि मिस्सरपुर स्थित एक मकान में नकली शराब बनाई जा रही है। सूचना पर जिलाधिकारी ने एसडीएम मनीष कुमार सिंह और आबकारी विभाग टीम के साथ मौके पर छापा मारा। यहां भागीरथी विहार कॉलोनी में बंद पडे़ इस मकान का नजारा देखकर अधिकारी भौचक्के रह गए। वहां बड़े-बड़े ड्रम में शराब की कई बोतलें भरी हुई पाई गई। टीम को मौके से शराब के हॉल मार्क, खाली बोतलें और स्प्रिट आदि सामान बरामद हुआ। माना जा रहा है कि दीपावली और चुनाव के मद्देनजर ये धंधा चलाया जा रहा था। जिला आबकारी अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि जिस मकान में फैक्ट्री चल रही थी वह टिकोला गांव में रहने वाले जानवरों के डॉक्टर विजेंद्र कुरिल का है। टीम ने विजेंद्र के यहां भी छापा मारा तो वहां भी कुछ शराब की बोतलें मिली। आरोपी डॉक्टर को भी टीम ने हिरासत में ले लिया है। डीएम ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस दौरान टीम में निरीक्षक लक्ष्मण सिंह बिष्ट, शैलेंद्र उनियाल, नाथीराम सकलानी, उमराव सिंह राठौर, जगमोहन सेठी, डिंपल रानी आदि मौजूद थे।
दादूपुर में भी पकड़ी गई थी ऐसी ही फैक्ट्री
जिलाधिकारी के छापे में दादूपुर गांव के पास भी नकली शराब बनाने की ऐसी ही फैक्ट्री पकड़ी गई थी। उस समय आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारकर एक मकान में स्प्रिट और पानी मिलाकर नकली शराब बनाने का धंधा पकड़ा था।