फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कल परेड ग्राउंड के चारों तरफ रहेगा जीरो जोन

कल परेड ग्राउंड के चारों तरफ रहेगा जीरो जोन

Thu, 18 Oct 2018 01:54 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
कल परेड ग्राउंड के चारों तरफ रहेगा जीरो जोन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

परेड ग्राउंड में शुक्रवार को आयोजित होने वाले दशहरा मेला के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर ली हैं। यातायात व्यवस्था बाधित न हो इसके लिए शुक्रवार को परेड ग्राउंड के चारों तरफ जीरो जोन रहेगा। इस क्षेत्र में यहां किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।
एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल तैनात करने को कहा गया है। इसके अलावा सीमा क्षेत्र में सघन चेकिंग शुरू करने के निर्देश दिए हैं। वहीं कालिका मंदिर से निकाली जाने वाली शोभायात्रा के लिए रूट निर्धारित कर दिया गया है। इसके मद्देनजर शहर के कई रूटों पर यातायात बदला रहेगा। यातायात व्यवस्था कुछ इस प्रकार रहेगी।
विज्ञापन


तीन नंबर रूट के विक्रमों के लिए रूट : इस रूट के विक्रम परेड ग्राउंड में दशहरा कार्यक्रम की समाप्ति तक केवल तहसील चौक तक ही आ सकेंगे। ये वाहन दून चौक से एमकेपी चौक होते हुए सीएमआई, धर्मपुर की तरफ जा सकेंगे। इनके तहसील चौक तक आने का रूट पूर्ववत ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच नंबर रूट के विक्रमों के लिए रूट : इस रूट के विक्रम परेड ग्राउंड में कार्यक्रम की समाप्ति तक केवल माता मंदिर से वापस कर दिए जाएंगे।
आठ नंबर विक्रम रूट : ये विक्रम रेलवे गेट तक आ सकेंगे और यहीं से वापस जाएंगे।
दो नंबर विक्रम रूट : ये विक्रम पंत रोड स्थित विक्रम स्टैंड से संचालित नहीं होंगे उक्त रोड पर संचालित विक्रम सहस्रधारा क्रासिंग से वापस कर दिए जाएंगे।
सिटी बसों के लिए रूट
क्लेमेंटटाउन-राजपुर रूट : ओरिएंट चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास से संचालित होंगी। ये बसें कनक चौक तक नहीं जाएंगी।
रायपुर मालदेवता रूट : चूना भट्टा रायपुर रोड से संचालित की जाएंगी और सर्वे चौक पर सवारियां उतारकर वापस जाएंगी।
कुठालगेट राजपुर सेवा : इस रूट की बसें पंत रोड लैंसडौउन की तरफ न जाकर दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर रोड कुठाल गेट तक जाएंगी तथा वापसी रूट भी यही रहेगा।

नालापानी सीमाद्वार रूट : इस रूट की बसें रायपुर रोड से सर्वे चौक से क्रॉस रोड होते हुए फालतू लाइन से दर्शनलाल चौक होकर जाएंगी।
ये रहेगी बैरियर व्यवस्था
बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, डूंगा हाउस तिराहा, कनक चौक, रोजगार तिराहा, कान्वेंट, ओरिएंट चौक, लैंसडौउन चौक, सर्वे चौक, होटल पैसेफिक तिराहा, मनोज क्लीनिक।
सामान्य पार्किंग
पवेलियन ग्राउंड, रेंजर्स ग्राउंड और मंगला देवी कॉलेज।
वीआईपी पार्किंग
दून क्लब, डूंगा हाउस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed