फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मॉक ड्रिल : आईएसबीटी पर मिले तीन बम, बीडीएस ने किए निष्क्रिय

मॉक ड्रिल : आईएसबीटी पर मिले तीन बम, बीडीएस ने किए निष्क्रिय

Fri, 23 Mar 2018 01:55 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
मॉक ड्रिल : आईएसबीटी पर मिले तीन बम, बीडीएस ने किए निष्क्रिय
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) और पुलिस व दमकल समेत अन्य अतिआवश्यक सेवाओं की सक्रियता जांचने के लिए बृहस्पतिवार को आईएसबीटी पर मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान आईएसबीटी परिसर में तीन बम रखकर बीडीएस की टीम द्वारा निष्क्रिय करने की गतिविधियों की परख की गई।

पुलिस कंट्रोल रूम को बृहस्पतिवार सुबह आईएसबीटी परिसर में तीन संदिग्ध बैग होने की सूचना दी गई थी। इसके बाद पुलिस और बीडीएस मौके पर पहुंची। इसी बीच एसएसपी निवेदिता कुकरेती और एसपी सिटी प्रदीप राय भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आईएसबीटी परिसर के अलावा आस-पास के इलाके को घेर लिया। इसके बाद बैग की तलाशी लेने पर उसमें तीन जिंदा बम मिले। कुछ देर की मशक्कत के बाद बीडीएस ने सभी बमों को निष्क्रिय कर दिया। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि ड्रिल में सभी टीमों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा। सभी को रिस्पांस टाइम बेहतर करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed