{"_id":"5ab2b0fc4f1c1bc0758b6c86","slug":"131521660156-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाजी ने नेशनल शूटर का मेडल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टप्पेबाजी ने नेशनल शूटर का मेडल उड़ाया
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टप्पेबाजों ने नेशनल शूटर का मेडल उड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
टप्पेबाजों ने राजधानी में पांच इलाकों में हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। एसएसपी कार्यालय से चंद कदम दूर खड़ी नेशनल शूटर की गाड़ी का शीशा तोड़कर गोल्ड मेडल समेत अन्य सामान चुरा लिया गया। दो पीड़ितों पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टप्पेबाजों की तलाश कर रही है।
नेशनल शूटर अनुरोध पंवार बुधवार को एसएसपी कार्यालय के पास गाड़ी खड़ी कर किसी काम के लिए पास ही में गए थे। कुछ देर बाद जब वह लौटे तो पुलिसकर्मियों ने उनकी कार का शीशा टूटा होने की जानकारी दी। जांच में पता चला कि गाड़ी में रखा उनका गोल्ड मेडल गायब है। कार में उनकी लाइसेंसी पिस्टल भी थी, जिसे चोरों ने छोड़ दिया।
सुभाष रोड और स्टेट बैंक मुख्य शाखा के पास भी टप्पेबाजों ने दो गाड़ियों के शीशे तोड़कर लैपटॉप व अन्य सामान चुरा लिया। इनमें से एक कार देवेंद्र त्यागी की है, उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शहर कोतवाली क्षेत्र में भी दो गाड़ियों में टप्पेबाजी हुई। शहर कोतवाली में दी गई तहरीर में पीड़ित अनिल बहुगुणा जमीन के कागजात और अन्य सामान चोरी हो गया।
विज्ञापन
देर रात एसपी सिटी प्रदीप राय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टप्पेबाजों की पहचान कर ली गई है। यह गिरोह बाहर का हो सकता है। टीमें गठित कर चोरों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।