फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   माल नहीं मिला तो तोड़फोड़ कर गए चोर

माल नहीं मिला तो तोड़फोड़ कर गए चोर

Fri, 16 Mar 2018 01:59 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
माल नहीं मिला तो तोड़फोड़ कर गए चोर
माल नहीं मिला तो तोड़फोड़ कर गए चोर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के टी स्टेट बंजारावाला में चोरों ने बंद मकान में सेंधमारी कर दी। घर में नगदी और जेवरात नहीं मिलने पर सामान तोड़फोड़ दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक जगजीतपुर हरिद्वार स्थित स्वास्थ्य केंद्र में तैनात फार्मेसिस्ट आनंद नौटियाल का टी स्टेट बंजारावाला में मकान है। आनंद का परिवार उसके साथ ही रहता है। मकान में एक किरायेदार रहता है। किरायेदार एक सप्ताह के लिए अपने घर गया हुआ है। इस दौरान चोरों ने मकान बंद देख सेंधमारी कर दी। आनंद नौटियाल के मुताबिक उन्हें सुबह साढ़े छह बजे घर में सेंधमारी की पड़ोसियों ने सूचना दी।
विज्ञापन

आनंद के मुताबिक उनके घर में नगदी और जेवरात नहीं थे। चोरों को नगदी और जेवरात नहीं मिले तो उन्होंने फ्रिज, टीवी, अलमारी और दरवाजे तोड़ दिए। उनका घर आबादी के बीच है। घर के पास ही चार पुलिसकर्मियों का भी परिवार रहता है। घर में घुसकर तोड़फोड़ करने की पड़ोसियों को भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान और घर में हजारों की चोरी
देहरादून। शहर कोतवाली और पटेलनगर क्षेत्र में दो जगहों पर चोरों ने घर और दुकान में सेंधमारी कर हजारों की नगदी और माल उड़ा लिया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक लक्खीबाग निवासी मो. फराहीन ने घर में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। फराहीन के मुताबिक चोरों ने सेंधमारी कर 35 हजार की नगदी और जेवरात उड़ा लिए। उधर पटेलनगर पुलिस के मुताबिक सेवला कलां में भी चोरों ने दुकान में चोरी की। रजनीश के मुताबिक सेवला कलां में उनकी दुकान है। चोरों ने बुधवार रात दुकान का शटर तोड़कर 20 हजार की नगदी उड़ा ली।

खाते से उड़ाए 25 हजार रुपये
देहरादून। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एसबीआई शाखा से एक ग्राहक के खाते से 25 हजार की नगदी निकाल ली गई। ग्राहक ने अज्ञात बैंक कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। टीएचडीसी फेस-3 निवासी भगवान सिंह के मुताबिक कारगी ग्रांट स्थित एसबीआई में उसका खाता है। किसी बैंक कर्मचारी ने धोखाधड़ी से उसके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए।


जीएमएस रोड से बाइक चोरी
देहरादून। जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म के पास खड़ी बाइक चोरी हो गई। वसंत विहार निवासी अनुज कुमार के मुताबिक उनकी बाइक संख्या यूके 07 बीएक्स 2218 बुधवार रात चौधरी फार्म के पास खड़ी थी, जो चोरी हो गई। अनुज ने वसंत विहार थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed