{"_id":"5cc9f19fbdec22078812606e","slug":"121556738463-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सील कोठी में चोरी, पुलिस को लगे महत्वपूर्ण सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सील कोठी में चोरी, पुलिस को लगे महत्वपूर्ण सुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। राजपुर क्षेत्र में एमडीडीए की ओर से सील कोठी में चोरों ने पांच एलईडी और दो एसी समेत कीमती सामान पर हाथ साफ कर लिया है। इस मामले में पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। बुधवार को पुलिस ने कुछ संदिग्ध हिरासत में लेकर देर रात तक पूछताछ की।
राजपुर थाना क्षेत्र के जाखन स्थित अंशल ग्रीन कालोनी में तेग बहादुर रोड निवासी सुजीत कुमार का आवास है। एमडीडीए ने नक्शे के अनुरूप निर्माण न होने के कारण उसे काफी समय पहले इसे सील कर दिया था। चोरों को शायद इसकी भनक थी। आवास के पिछले हिस्से के दरवाजे से चोर अंदर घुस गए। चोरों ने तसल्ली से कोठी खंगाल ली। कोठी में लगे पांच एलईडी और दो एसी उतारकर ले गए। पड़ोसी ने आवास का पिछला दरवाजा खुला देखा तो मकान मालिक को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच की। पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को चोरी के मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिल गए हैं। इसी आधार पर कई संदिग्धाें को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि कार्रवाई चल रही है अभी कुछ भी कहना मुमकिन नहीं है।