{"_id":"5c99354fbdec22140a1755fc","slug":"121553544527-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन्य जीवों के अवैध शिकार की जांच को एसआईटी गठित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन्य जीवों के अवैध शिकार की जांच को एसआईटी गठित
विज्ञापन
अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
राजाजी टाईगर रिजर्व क्षेत्र में वन्य जीवाें के अवैध शिकार की जांच के लिए एक और एसआईटी गठित की गई है। शासन (गृह विभाग) ने पुलिस मुख्यालय को एसटीएफ की डीआईजी रिधिम अग्रवाल की अध्यक्षता में एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए हैं।
बता दें, राजाजी टाईगर रिजर्व हरिद्वार में 2017-2018 के बीच वन्य जीवाें के अवैध शिकार का मामला सामने आया था। उस समय तेंदुए और अन्य जीवाें की खाल और हड्डियां बरामद हुई थीं। अवैध शिकार की जांच के लिए विभागीय स्तर पर जांच समिति गठित की गई थी। अधिकारियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बीच कई जांच अधिकारी बदले गए, लेकिन अवैध शिकार की जांच का कोई नतीजा सामने नहीं आया। प्रमुख सचिव वन और पर्यावरण ने शासन को इस मामले की जांच एसआईटी से कराने की संस्तुति की थी। इसी आधार पर गृह सचिव नितेश कुमार झा ने पुलिस मुख्यालय को वन्य जीवाें के अवैध शिकार की जांच को एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। एसआईटी की अगुवाई स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की पुलिस उप महानिरीक्षक रिधिम अग्रवाल करेगी। सूत्राें के मुताबिक पुलिस मुख्यालय गृह विभाग के आदेश के अनुपालन में मंगलवार को एसआईटी गठन का आदेश जारी करेगा।