{"_id":"5b12fe4e4f1c1b254d8b46bd","slug":"121527971406-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवालय में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सचिवालय में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले पर मुकदमा
Updated Sun, 03 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
सचिवालय में नौकरी संबंधी फर्जी नियुक्ति पत्र देने के मामले में शनिवार को अनुभाग अधिकारी अरविंद चंदोला ने संदीप सिंह बिष्ट निवासी लालपुर, पदमपुर सुखरो कोटद्वार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को जल्द ही गिरफ्तारी करने की बात कही है।
बता दें, बीते बृहस्पतिवार को सचिवालय पहुंचे हेमंत बोरा, प्रवेश बोरा, सुनील सिंह और आदित्य कन्याल ने नियुक्ति पत्र प्रस्तुत कर नौकरी मिलने का दावा किया था। इस पर वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने हैरानी जाहिर की। सचिवालयकर्मियों ने ऐसे नियुक्ति पत्र जारी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवकों ने संदीप सिंह बिष्ट नामक युवक के जरिए नियुक्ति पत्र मिलने और 60-60 हजार रुपये लेने की बात कही। मामला सामने आने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने आनन-फानन सचिवालय परिसर में मौजूद संदीप बिष्ट को पकड़ लिया, लेकिन कुछ कर्मचारियों और अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद उसे छोड़ दिया। इस मामले के बाबत पुलिस को भी कोई जानकारी नहीं दी गई। वहीं शुक्रवार को जब मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया तो पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि सचिवालय की जांच में सभी नियुक्ति पत्र फर्जी पाए गए हैं। इसी आधार पर सचिवालय के अनुभाग अधिकारी अरविंद चंदोला ने शनिवार को धारा चौकी में तहरीर दी है। इस आधार पर संदीप सिंह बिष्ट निवासी लालपुर, पदमपुर सुखरो कोटद्वार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर किया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।