फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रेमनगर में घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर उड़ाए

प्रेमनगर में घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर उड़ाए

Tue, 22 May 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
प्रेमनगर में घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर उड़ाए
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

प्रेमनगर क्षेत्र में चोरों ने सोमवार को दिन में एक बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर व नकदी पार कर दी। परिवार के सदस्य सुबह काम के लिए घर से चले गए थे। शाम को घर लौटे पर चोरी की घटना पता चली। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट्स व अन्य साक्ष्य जुटाए हैं।

प्रेमनगर विंग नंबर छह निवासी सुरेश शर्मा प्राइवेट गाड़ी चलाते हैं। उनकी पत्नी एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती हैं। सोमवार सुबह घर में ताला लगाकर दोनों अपने-अपने काम पर चले गए थे। दंपति रात करीब साढ़े नौ बजे घर लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा मिला और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद सुरेश ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थानाध्यक्ष मुकेश त्यागी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित सुरेश के मुताबिक घर से करीब सात लाख रुपये के गहने और 15 हजार रुपये चोरी हुए हैं। चोरी हुए गहनों में सोने की एक चेन, सोने के दो कड़े और अंगूठियां शामिल हैं। थानाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed