फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दुर्घटना में एक की मौत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा

दुर्घटना में एक की मौत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा

Mon, 16 Apr 2018 02:16 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में एक की मौत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टरों के खिलाफ कैंट पुलिस को तहरीर दी है।

कैंट पुलिस के अनुसार बहरिया, बिहार निवासी रोहित पंडित रविवार को संतला मंदिर की तरफ बाइस से गया था। वापस आते वक्त उसकी बाइस फिसल गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर बल्लूपुर चौक के पास एक निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर कैंट पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। परिजनों ने डॉक्टरों के खिलाफ उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थाना प्रभारी कैंट शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि सोमवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed