फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   12 lakh lost in three crore greed

तीन करोड़ के लालच में गंवाए पौने बारह लाख

Thu, 11 Aug 2016 08:54 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 11 Aug 2016 08:54 AM IST
विज्ञापन
12 lakh lost in three crore greed
money

इंग्लैंड से तीन करोड़ रुपये का पार्सल आने का झांसा देकर देहरादून के पूर्व सैनिक की पत्नी से करीब पौने बारह लाख रुपये ठग लिए गए।

विज्ञापन


फोन करने वाली महिला ने कहा था कि वह दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बोल रही है। लालच में आई दून की महिला पेनल्टी के नाम पर रकम खाते में जमा कराती चली गई। बाद में पार्सल नहीं आने की बात सुनकर उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिलने का दावा किया है।
विज्ञापन


क्लेमेंटटाउन की नई बस्ती निवासी पूर्व सैनिक नीरा वांगरो की पत्नी फुनचौक वांगरो ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते से मिलकर बताया कि आठ जुलाई को एक महिला ने फोन कर बताया कि इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंग्लैंड से उनके नाम का एक पार्सल आया है। स्कैन करने पर पता चला कि पार्सल में इंग्लैंड करेंसी पौंड के तीन करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा गया कि पार्सल रिलीज कराने के लिए उन्हें पेनल्टी जमा करानी होगी। रकम जमा कराने को एसबीआई का एक  खाता नंबर भी दिया गया। लालच में आकर उसने खाते में 11 लाख 75 हजार 500 रुपये जमा कर दिए। रकम जमा कराने के बाद दिए गए फोन और पते पर संपर्क किया गया तो पता चला कि इस तरह का कोई पार्सल नहीं आया है।

एसएसपी ने शिकायत को गंभीरता से लेकर जांच के आदेश दिए थे। जांच में आरोप की पुष्टि के बाद बुधवार को अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि जांच के दौरान कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed