फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अब्दुल्ला के ट्वीट के बाद बजरंग दल संयोजक वर्मा मुचलका पाबंद

अब्दुल्ला के ट्वीट के बाद बजरंग दल संयोजक वर्मा मुचलका पाबंद

Fri, 22 Feb 2019 02:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
अब्दुल्ला के ट्वीट के बाद बजरंग दल संयोजक वर्मा मुचलका पाबंद
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के ट्वीट के बाद बजरंग दल के जिला संयोजक विकास वर्मा को मुचलका पाबंद किया है। अब्दुल्ला ने शेहला राशिद पर हुए मुकदमे के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। ट्वीट कर उन्होंने कहा था कि पुलिस ने जानबूझकर वहां हंगामा और प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल के वर्मा के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।

बता दें कि कश्मीरी छात्राओं को कमरे में बंद रखने जैसे ट्वीट के बाद जेएनयू की पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष शेहला राशिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उसके बाद उमर अब्दुल्ला ने पलटवार करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल उठाए और लिखा कि पुलिस ने विकास वर्मा पर कार्रवाई करने के बजाय शेहला पर मुकदमा दर्ज कर लिया। जबकि, विकास वर्मा ने ही कश्मीरी छात्रों के खिलाफ प्रदर्शन किया और वहां माहौल खराब करने का प्रयास किया। उसके बाद बुधवार देर रात पुलिस ने कई स्थानों पर आंदोलन का नेतृत्व करने वाले विकास वर्मा को मुचलका पाबंद (सीआरपीसी 107/116 की कार्रवाई) किया है। अब पुलिस विकास वर्मा से एक लाख रुपये का मुचलका (बांड) भरवाएगी। इसके तहत उन्हें हिदायत दी गई कि वे अगले छह माह तक शांति बनाए रखेंगे। हालांकि, पुलिस अधिकारियों के अनुसार विकास वर्मा का 18 फरवरी को शांतिभंग में चालान किया गया था। पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि पुलिस ने इस मसले में हर कानूनी प्रक्रिया का ध्यान रखा है। अब विकास वर्मा को भविष्य के लिए मुचलका पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed