फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फर्जी मालिक बनकर जमीन बेचने वाला गिरफ्तार

फर्जी मालिक बनकर जमीन बेचने वाला गिरफ्तार

Thu, 02 May 2019 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
फर्जी मालिक बनकर जमीन बेचने वाला गिरफ्तार
फर्जी मालिक बनकर जमीन बेचने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। फर्जी मालिक बनकर दूसरे की जमीन छह लोगों को बेचने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। इस मामले में 19 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस जमीन के तीन मालिकों की मौत हो चुकी है, जबकि एक अमेरिका और दूसरा पंजाब में बताया गया है। आरोपी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोगाें की मोटी रकम हड़प चुके है।

पंजाब में रहने वाले जमीन मालिक वीनू गोपाल शर्मा ने आईजी अजय रौतेला से मिलकर बताया कि सुद्धोवाला में उनके और ममेरे भाइयों के नाम पर साढे़ सात बीघा जमीन है। कुछ लोगों ने खुद को इस जमीन का मालिक दर्शाकर 2012 और 2013 में छह लोगों को बेच दिया। हर बार अलग-अलग लोगों को मालिक बनाना दर्शाया गया। जमीन के मालिक उनके तीन ममेरे भाइयों की मौत हो चुकी है, जबकि एक मालिक अमेरिका में रहता है। जालसाजों ने उनकी जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर यह फर्जीवाड़ा किया है। आईजी के आदेश पर एसआईटी भूमि ने पूरे मामले की जांच पड़ताल की तो आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना प्रेमनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जमीन के पांच फर्जी मालिकों सहित 19 लोगों को आरोपी बनाया गया है। एसओ नरेंद्र गहलावत ने बताया कि विवेचना में आए साक्ष्याें के आधार पर फर्जी जमीन मालिक बने गोविंद कुमार राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed