{"_id":"5c802e65bdec22140012c1ac","slug":"101551904357-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से दो की मौत, दो अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीने से दो की मौत, दो अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीने से दो की मौत, दो अस्पताल में भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। टिहरी जनपद के एक गांव में शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग देहरादून के अस्पतालों में भर्ती किए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि इन लोगों ने कच्ची जहरीली शराब पी थी, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। दून अस्पताल में जिस व्यक्ति की मौत हुई, चिकित्सक उसे शराब पीने का आदी बता रहे हैं। इधर, पुलिस और आबकारी विभाग इस मामले की जांच में जुट गए हैं। डीजी क्राइम अशोक कुमार ने एसएसपी टिहरी से रिपोर्ट तलब की है।
जानकारी के मुताबिक मरने वालों में से एक की पहचान सोना सिंह निवासी मरोड़ा गांव टिहरी, जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो सकी है। सोना का इलाज कर रहे चिकित्सक एचएस भाटिया के मुताबिक वह रोज अत्यधिक मात्रा में शराब पीने का आदी लग रहा था। हरिद्वार जनपद में जहरीली शराब से 42 लोगों की मौत का मामला अभी ठंडा नहीं हो पाया है कि बुधवार को टिहरी में शराब से दो लोगों की मौत की खबर से पुलिस और आबकारी महकमे में अफरातफरी मच गई। दरअसल, बुधवार सुबह सोना सिंह निवासी मरोड़ा गांव टिहरी को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके साथ आए लोगों ने चिकित्सकों को बताया था कि सोना सिंह ने शराब पी थी, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। चर्चा यह भी थी कि मिलावटी और जहरीली शराब पीने से टिहरी के गांव मरोड़ा के कुछ लोगों की हालत बिगड़ी है।
इस तरह शाम खबर आई कि मरोड़ा गांव के ही एक व्यक्ति जय सिंह को भी दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि हरि सिंह नाम के व्यक्ति का इलाज एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है। इसके साथ ही मरोड़ा गांव के ही एक व्यक्ति की वहीं पर मौत हुई है। हालांकि अभी तक इसकी अधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि इन लोगों की मौत मिलावटी या जहरीली शराब पीने से हुई है। मगर, जिस तरह का सुबह से लेकर शाम का घटनाक्रम रहा उससे इस बात की प्रबल आशंका है कि वहां कुछ न कुछ मिलावटी शराब जैसी जरूर हुई है।
विज्ञापन
मामले का संज्ञान लेकर खुद डीजी क्राइम अशोक कुमार ने एसएसपी टिहरी से भी रिपोर्ट तलब की है। इसके साथ ही आबकारी आयुक्त दिपेंद्र चौधरी ने बताया कि आबकारी टीम को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। आयुक्त के आदेशों के बाद टिहरी आबकारी अधिकारी रेखा वहां के पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ मौके के लिए रवाना हो गईं थीं। उधर देर रात तक अपर जिला अधिकारी, टिहरी मौके पर जांच पड़ताल में जुटे थे।