{"_id":"5c098407bdec22414014e0d7","slug":"101544127495-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटाघर पर बुजुर्ग से 1.15 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घंटाघर पर बुजुर्ग से 1.15 लाख रुपये लूटे
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घंटाघर पर बुजुर्ग से 1.15 लाख रुपये लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। विधानसभा सत्र के बीच राजधानी में लूट की एक और सनसनीखेज वारदात हो गई। बदमाशों ने घंटाघर के पास बीएसएनएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी से 1.15 लाख रुपये लूट लिए। वे बैंक से नगदी निकालकर बाहर निकले थे कि तभी सामने से आए एक साइकिल सवार ने उन्हें टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद पीछे से आए तीन बदमाश जेब से नगदी निकालकर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस एक बार फिर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में उलझकर रह गई। यही नहीं वारदात को शाम तक दबाने का प्रयास भी किया गया। हालांकि लोगों के दबाव में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। तीन सप्ताह के भीतर राजधानी में लूट की यह तीसरी वारदात है।
जानकारी के मुताबिक नरेंद्र कुमार आहूजा निवासी अंसारी मार्ग बीएसएनएल से सेवानिवृत्त हैं। अगले माह उनके बेटे की शादी है। इसके लिए उन्होंने बृहस्पतिवार को पलटन बाजार स्थित पीएनबी की घंटाघर शाखा से 1.15 लाख रुपये निकाले थे। इसके बाद वे चाट वाली गली होते हुए अपने घर जाने लगे। जैसे ही वे लुनिया मोहल्ले में पहुंचे तो एक साइकिल सवार ने उन्हें पीछे से टक्कर मारकर गिरा दिया। इसी बीच पीछे से आए तीन बदमाशों ने उनकी जेब से रुपये निकाले और भाग निकले। नरेंद्र आहूजा ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आ सके। कुछ ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई।
कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे नगर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय और शहर कोतवाल शिशुपाल नेगी ने पीड़ित से वारदात के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने पास की दुकानों में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की, जिसमें चारों बदमाश वारदात को अंजाम देते नजर आए हैं। पुलिस ने इन फुटेज के आधार पर ही जांच शुरू करने का दावा किया है। नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बदमाशों की तलाश में टीमें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
घंटाघर से पीछे लगे थे बदमाश
जो बदमाश सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे हैं उनमें से एक बैंक के आसपास की फुटेज में भी नजर आया है। इससे माना जा रहा है कि बदमाश नरेंद्र आहूजा के पीछे घंटाघर से ही लगे थे। इनमें से एक बदमाश के हाथ में बैग भी था। नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बदमाश आसपास के ही रहने वाले लग रहे हैं। इनकी तलाश में आसपास के मोहल्लों और बस्तियों में भी चेकिंग अभियान चलाया गया है।
वारदात को किया दबाने का प्रयास
दोपहर करीब एक बजे लूट की इस वारदात को अंजाम दिया गया। करीब चार बजे तक पीड़ित व्यक्ति कोतवाली में तहरीर देने नहीं पहुंचा। अधिकारियों से पूछा गया तो इतनी जानकारी मिली कि हां किसी के पैसे निकले हैं। अब पैसे कैसे निकले इस बात की जानकारी न शहर कोतवाल ने दी और नही किसी अधिकारी ने। कुल मिलाकर पुलिस शाम तक इस मामले को दबाने का प्रयास करती रही।