फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अश्लील वीडियो मामले में अज्ञात में मुकदमा

अश्लील वीडियो मामले में अज्ञात में मुकदमा

Tue, 03 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
अश्लील वीडियो मामले में अज्ञात में मुकदमा
अश्लील वीडियो मामले में अज्ञात में मुकदमा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। कथित तौर पर एक महिला पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल करने के मामले में अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच एसपी देहात सरिता डोभाल कर रहीं थी। हालांकि अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। प्राथमिक जांच में महिला के पुलिसकर्मी होने का साक्ष्य नहीं मिला है। जांच अधिकारी का कहना है कि यह बात विवेचना में सामने आ सकती है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों व्हाट्सएप पर एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में महिला को पुलिसकर्मी बताकर तरह-तरह के कमेंट किए जा रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने इसकी जांच एसपी देहात सरिता डोभाल को सौंपी थी। एसपी देहात ने बताया कि इस मामले में जो महिला होनी बताई जा रही है उसके भी बयान दर्ज किए गए थे। इसके अलावा कई अन्य बिंदुओं पर भी इसकी जांच की गई थी। जिस जगह (कथित तौर पर नरेंद्र नगर) का यह वीडियो बताया जा रहा था, वहां भी पुलिस ने जांच की है।
विज्ञापन

बावजूद इसके अभी तक महिला के पुलिसकर्मी होने का कोई साक्ष्य सामने नहीं आया है। अभी तक वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान भी नहीं हो पाई है। ऐसे में प्रथमदृष्टया यह मामला महिला पुलिसकर्मी की छवि को धूमिल करने का नजर आया है। पूरे मामले की जांच के बाद नेहरू कॉलोनी में अज्ञात युवक के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नेहरू कॉलोनी पुलिस को इस संबंध में गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही युवक के हुलिये के आधार पर भी उसकी तलाश की जा रही है, ताकि जल्द युवक को गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed