{"_id":"5aeb724a4f1c1b9d098b7ffe","slug":"101525379658-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बधाई मांगने के विवाद में भिड़े किन्नर, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बधाई मांगने के विवाद में भिड़े किन्नर, तीन गिरफ्तार
Updated Fri, 04 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
बधाई मांगने को लेकर बृहस्पतिवार को किन्नरों के दो गुट आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट में दो पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं। वहीं विवाद की जानकारी होने पर किन्नर नेता रजनी रावत और किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी भी पहुंचीं। मामले में पुलिस ने तीन किन्नरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार विवाद इंदिरानगर क्षेत्र में कुछ किन्नरों द्वारा बधाई मांगने लेकर हुआ था। यहां किन्नर सचिन उर्फ निशा गुट के किन्नर एक घर में बधाई मांगने पहुंचे थे। इस बीच दूसरे गुट के किन्नर उन्हें रोकने पहुंच गए। इस दौरान दोनों गुटों में मारपीट हो गई। विरोध कर रहे पक्ष के आरोप था कि सचिन गुट के किन्नर तय की गई सीमाओं का अतिक्रमण कर रहे हैं। विवाद की सूचना मिलने पर किन्नर नेता रजनी रावत और महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी भी पहुंच गईं, लेकिन दोनों पक्ष के किन्नर शांत नहीं हो रहे थे। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराया। इंदिरानगर चौकी इंचार्ज सुनील कुमार के मुताबिक मारपीट किन्नर रवीना निवासी चक्खुवाला व उसके साथियों को चोटें आई जिन्हें दून अस्पताल भिजवाया गया। इसके बाद किन्नर रवीना की शिकायत पर किन्नर सचिन उर्फ निशा निवासी शास्त्री नगर खाला, किन्नर रूबी निवासी चक्खुवाला और किन्नर ऋषिपाल निवासी इंद्र्रेशनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।