फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वाहन की टक्कर से गार्ड की मौत

वाहन की टक्कर से गार्ड की मौत

Sun, 04 Mar 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से गार्ड की मौत
वाहन की टक्कर से गार्ड की मौत
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को वाहन की टक्कर से गार्ड की मौत हो गई। वहीं होली पर शुक्रवार को शहर में अलग-अलग स्थानों पर हुए 14 जगह सड़क हादसों में 18 लोग घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि कैनाल रोड निवासी सुभाष नेगी (54) राजपुर रोड स्थित हाउसिंग प्रोजेक्ट में गार्ड की नौकरी करते थे। शनिवार को ड्यूटी के दौरान सड़क पार करते समय मसूरी डायवर्जन के पास तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोग उन्हें मैक्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। सुभाष नेगी के पुत्र संदीप नेगी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से गाड़ी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

वहीं शहर में शुक्रवार को हुए 14 सड़क हादसों में 18 लोग घायल हो गए। ज्यादातर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बताया कि नेहरू कॉलोनी में हुए तीन जगह हादसों में चार, कैंट कोतवाली में एक, कोतवाली क्षेत्र में दो जगह पांच लोग, राजपुर में दो स्थानों पर हादसों में दो, पटेल नगर में चार जगह हादसों में चार, रायपुर में एक और डालनवाला में हुए एक व्यक्ति घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed