फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Crime Youth shot dead in Luxor dispute in marriage ceremony Roorkee Uttarakhand news in hindi

शादी समारोह में कहासुनी: युवक के सिर पर गोली मारकर हत्या, परिजनों पर टूटा कहर, अपना ही करीबी निकला खूनी

Fri, 04 Nov 2022 10:01 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की)।
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की)। Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 04 Nov 2022 10:01 PM IST
सार

विशाल ओसपुर गांव में एक शादी समारोह में आया था। यहां उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।आरोपी ने विशाल के सिर से तमंचा सटाकर गोली मार दी। विशाल लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Crime Youth shot dead in Luxor dispute in marriage ceremony Roorkee Uttarakhand news in hindi
पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

शादी समारोह में हुई मामूली कहासुनी में चाचा के साले ने युवक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, पुलिस आरोपी की तलाश में लक्सर से सहारनपुर तक दबिश दे रही है।

विज्ञापन


लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित अकोढा कलां निवासी विशाल (21) पुत्र शिव कुमार सुल्तानपुर क्षेत्र के ओसपुर गांव में शुक्रवार को एक शादी समारोह में आया था। यहां उसकी अपने चाचा के साले रजनीश निवासी नकुड़, सहारनपुर हाल निवासी सिमली, लक्सर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। रिश्तेदारों ने दोनों में बीच बचाव करा दिया। मामला शांत होने के बाद विशाल अपने घर आ गया। 
विज्ञापन


 बताया जा रहा है कि शाम करीब पांच बजे रजनीश, विशाल के घर पहुंचा। आरोपी ने विशाल के सिर से तमंचा सटाकर गोली मार दी। विशाल लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर परिजनों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। साथ ही पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही एसपी देहात एसके सिंह भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। आरोपी की लक्सर और सहारनपुर में तलाश की जा रही है। 

विशाल की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों को अब तक विश्वास नहीं हो रहा है कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा है। वहीं, घटना के बाद विशाल के घर पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही आसपास के रिश्तेदार भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। 

पिता के साथ करता था खेतीबाड़ी

ग्रामीणों ने बताया कि विशाल अपने पिता शिवकुमार के साथ खेतीबाड़ी करता था। विशाल मिलनसार था। विशाल की मौत से परिजनों पर कहर टूट गया है। किसी को विश्वास नहीं हो रहा है कि विशाल के चाचा का साला इस तरह की घटना को अंजाम दे सकता है। 
 
ये भी पढ़ें...बूढ़ी दिवाली 2022: लोक गीतों पर जमकर थिरके सीएम धामी, मंत्रियों के साथ भैलो खेलकर मनाया इगास, देखें तस्वीरें

हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। -स्वप्न किशोर सिंह, एसपी देहात 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed