फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Crime Story Live in relation lover got angry on suspicion of illicit relation killed son Roorkee Uttarakhand

Roorkee: मां को सबक सिखाने के लिए बेटे को उतारा मौत के घाट, पढ़ें लिव इन रिलेशन में रह रहे प्रेमी का कबूलनामा

Wed, 21 Dec 2022 06:09 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की) Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 21 Dec 2022 06:09 PM IST
सार

17 दिसंबर को कंट्रोल रूम में एक महिला ने अपने छोटे बेटे की हत्या का आरोप बड़े बेटे पर लगाते हुए शिकायत की थी। पड़ताल करने पर पता चला कि महिला जिसे अपना बड़ा बेटा बता रही थी, वह उसका प्रेमी है। दोनों लिव इन में किराए के कमरे में रह रहे थे। बाद में पूछताछ में महिला ने माना कि आरोपी उसका बेटा नहीं बल्कि प्रेमी है।

विज्ञापन
Crime Story Live in relation lover got angry on suspicion of illicit relation killed son Roorkee Uttarakhand
उत्तराखंड पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

लिव इन रिलेशन में रह रहे कासिफ ने अवैध संबंध के शक में घटना वाली रात मुस्कान से गाली-गलौज की थी। जब वो बाहर चली गई तो उसे सबक सिखाने के लिए 12 साल के अयान का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को गंगनहर में फेंक दिया। कासिफ की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को ये खुलासा एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने किया। हालांकि अभी शव नहीं मिला है। वहीं कासिफ पर हत्या, लूट समेत करीब 10 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


एसपी देहात ने सिविल लाइंस कोतवाली, रुड़की में प्रेसवार्ता कर बताया कि 17 दिसंबर को कंट्रोल रूम में एक महिला ने अपने छोटे बेटे की हत्या का आरोप बड़े बेटे पर लगाते हुए शिकायत की थी। पड़ताल करने पर पता चला कि महिला जिसे अपना बड़ा बेटा बता रही थी, वह उसका प्रेमी है। दोनों लिव इन में किराए के कमरे में रह रहे थे। बाद में पूछताछ में महिला ने माना कि आरोपी उसका बेटा नहीं बल्कि प्रेमी है।
विज्ञापन

 
उसने बताया कि शुक्रवार रात कासिफ उर्फ गोविंदा निवासी सीलमपुर नाले के पास नई दिल्ली, नशे की हालत में आकर गाली-गलौज करने लगा। उससे डरकर वह दरगाह में चली गई थी। कमरे में उसका 12 साल का बेटा आयान था। सुबह आकर देखा तो दोनों गायब थे। उसने शिकायत पुलिस में दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना वाली रात हुआ था झगड़ा 
पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो कासिफ सिर पर एक पोटली रखकर ले जाते दिखा। तीन दिन बाद पुलिस ने आरोपी को लोकेशन के आधार पर भगवानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसने बच्चे का शव कंबल और बोरी में लपेटकर नहर में फेंक दिया है। उसे मुस्कान पर शक था कि उसका संबंध अन्य किसी व्यक्ति से भी है। इस बात को लेकर ही घटना वाली रात झगड़ा हुआ। 

लोगों के डर से कलियर में रहने लगे थे दोनों
लोनी गाजियाबाद निवासी मुस्कान के पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी दौरान कासिफ के महिला के साथ संबंध बन गए और दोनों साथ रहने लगे। आसपास में रहने वाले लोगों को उनका एकसाथ रहना पसंद नहीं था। इस कारण मुस्कान अपने बेटे को लेकर कलियर आकर रहने लगी। इसके बाद कासिफ भी कलियर आकर महिला के साथ रहने लगा और मजदूरी का काम करने लगा था। 

तेज आवाज में वीडियो देखने पर भी गुस्से में आया
पुलिस पूछताछ में हत्या के पीछे की कई वजह सामने आई हैं। एक तरफ जहां कासिफ महिला के संबंध को लेकर गुस्से में था। वहीं दूसरी ओर घटना वाली रात जब महिला घर से बाहर चली गई तो कासिफ घर में लेट गया। उस समय अयान तेज आवाज में वीडियो देख रहा था। इससे उसका गुस्सा और भी बढ़ गया। 

ये भी पढ़ें...Ankita Murder Case: मुख्य गवाह पुष्प के नए वीडियो की पुलिस को तलाश, वायरल होने के कुछ दिन बाद किया था डिलीट
पेशेवर अपराधी है कासिफ
पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके बारे मेें विभिन्न शहरों में थानों और कोतवाली में पड़ताल करवाई गई। इसमें पता चला कि कासिफ पेशेवर अपराधी है। उसके खिलाफ दिल्ली और मेरठ में हत्या, चोरी, लूट समेत अन्य धाराओं में नौ मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Roorkee: मां को सबक सिखाने के लिए प्रेमी ने की बेटे की हत्या, पढ़ें लिव इन रिलेशन में रह रहे कासिफ का कबूलनामा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed