फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Crime reduced by half in Kovid curfew

कर्फ्यू में पुलिस को थोड़ी राहत, आधे से भी कम हुए अपराध

Wed, 26 May 2021 12:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Crime reduced by half in Kovid curfew
कोविड कर्फ्यू के दौरान अपराध कम होने से पुलिस ने राहत की सांस ली है। बीते एक माह में पहले की अपेक्षा आधे से भी कम अपराध हुए हैं। इनसे अनावश्यक विवेचनाओं का बोझ भी पुलिस पर कम पड़ा, जिससे पुलिस ने मिशन हौसला और अन्य राहत कार्यों को तेजी से अंजाम दिया। अपराध कम होने की वजह बीमारी के साथ-साथ पुलिस की मुस्तैदी को भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, कुंभ के दौरान जिले में फोर्स की भारी कमी थी। ऐसे में चोरी और राह में छिनैती आदि की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन, इसके बाद धीरे-धीरे जब फोर्स वापस आई तो रात्रि गश्त और अन्य चेकिंग आदि को बढ़ा दिया गया। इससे आपराधिक घटनाओं में गिरावट तो नजर आई, लेकिन कई बड़ी चुनौतियां भी पुलिस को मिली। हालांकि, अब कोविड कर्फ्यू के दौरान पुलिस ने राहत की सांस जरूर ली है।
विज्ञापन

चोरी, लूट, छिनैती, वाहन चोरी जैसी घटनाओं में आधे से भी ज्यादा की कमी आई है। दून जिले में कोविड कर्फ्यू के बाद एक भी लूट का मामला सामने नहीं आया है। साथ ही चोरी की घटनाओं में भी काफी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही वाहन चोरी की घटनाएं भी आधी हो गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन दिनों गश्त और चेकिंग बढ़ने से इन घटनाओं में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारी से बचाव भी हो सकता है कारण
दरअसल, चारों तरफ बीमारी से हाहाकार मचा हुआ है। सभी जगह सोशल डिस्टेंसिंग की बात हो रही थी। संक्रमण तेजी से बढ़ रहा था। ऐसे में अपराध करने वालों ने भी शायद खुद को सुरक्षित रखना ही बेहतर समझा। इस बात को भी अपराध में कमी का कारण माना जा रहा है।
ये है स्थित
एक अप्रैल से 23 अप्रैल
लूट-02
चोरी- 16
वाहन चोरी- 06
बलवा - 21
-----------
24 अप्रैल से अब तक
लूट- 00
चोरी- 12
वाहन चोरी- 03
बलवा- 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed