फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Crime news, Husband reached the police post after killing his wife, playing online Ludo became the reason for incident

शक में खौफनाक वारदात: ऑनलाइन लूडो खेल रही थी पत्नी, पति का खौला खून, बेरहमी से गला घोंट उतार दिया मौत के घाट

Sun, 15 May 2022 08:25 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 15 May 2022 08:25 AM IST
सार

पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद आरोपी पति पुलिस स्टेशन पहुंचा। उसने जैसे ही वारदात के बारे में बताया पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर रविंद्र यादव, एसएसआई कुंदन राम और चौकी प्रभारी ओमबीर सिंह के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Crime news, Husband reached the police post after killing his wife, playing online Ludo became the reason for incident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर ली। वारदात को अंजाम देने के बाद सुबह वह खुद चौकी पहुंच गया और अपना गुनाह कबूल लिया। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि किसी और से बात करने के शक में उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब सात बजे चंगेज खान (48) निवासी हरभजवाला आईएसबीटी पुलिस चौकी पहुंचा। पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात उसने अपनी पत्नी सवाना की गला दबाकर हत्या कर दी। यह सुनते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर रविंद्र यादव, एसएसआई कुंदन राम और चौकी प्रभारी ओमबीर सिंह के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


वहां चंगेज खान की पत्नी मृत अवस्था में पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची फॉरेसिंक टीम ने भी छानबीन कर सुबूत जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया। साथ ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कई दिनों से चल रहा था दोनों का विवाद 

इंस्पेक्टर रविंद्र यादव के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी हरभजवाला में चाय की दुकान है। उसकी पत्नी सवाना मोबाइल पर ऑलनलाइन लूडो खेलती थी। खेलते समय वह किसी अनजान व्यक्ति से ऑनलाइन बात भी करती थी। इसे लेकर कई दिनों से दोनों का विवाद चल रहा था।

बार-बार मना करने पर भी पत्नी ने गेम खेलना नहीं छोड़ा

आरोपी के मुताबिक, बार-बार मना करने पर भी पत्नी ने न तो गेम खेलना छोड़ा और न ही उससे बात करनी बंद की। शुक्रवार रात को भी वह गेम खेलते हुए ऑनलाइन बात कर रही थी। इसे लेकर दोनों के बीच पहले विवाद हुआ। इस बीच उसने आक्रोश में आकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के तीन बच्चे भी हैं। मौके से दोनों के मोबाइल भी कब्जे में लिए गए हैं।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2022: अब श्रद्धालु अच्छे से कर सकेंगे बाबा केदार के दर्शन, एक दिन में सिर्फ 13000 यात्री जाएंगे धाम

हत्या के बाद रिश्तेदारों को भी कर दिया था फोन

आरोपी ने पत्नी की हत्या के बाद देर रात तक किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन सुबह पुलिस चौकी आने से पहले सभी रिश्तेदारों को भी बता दिया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है। घटना को लेकर सभी रिश्तेदार स्तब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed