फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Crime in Dehradun, Robbery in three houses in the city, miscreants looted the house by locking women in room

Crime in Dehradun: महिलाओं को कमरे में बंद कर बदमाशों ने लूटा घर, शहर में तीन घरों में हुई वारदात से मचा हड़कंप

Sun, 03 Jul 2022 03:20 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 03 Jul 2022 03:20 PM IST
सार

तीन घरों में चोरी घटनाएं सामने आने से शहर में हड़कंप मचा हुआ है। गोरखपुर चौक के पास बदमाशों ने यहां महिलाओं को पहले कमरे में बंद किया और फिर घर लूटा। इसी के पास बमाशों ने  एक और घर को लूटा। जबकि तीसरी घटना बनियावाला में हुई।

विज्ञापन
Crime in Dehradun, Robbery in three houses in the city, miscreants looted the house by locking women in room
देहरादून में तीन घरों में चोरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

हथियारबंद बदमाशों ने बनियावाला में तीन घरों में जमकर तांडव मचाया। एक घर में दो महिलाओं और बच्चे को बंधक बनाकर पौन घंटे तक लूटपाट की। यहां से कुछ नकदी और सोने के जेवरात लूट लिए। हथियारों के बल पर बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद दो घर भी खंगाले। एक घर से बॉक्स चुरा लिया जबकि दूसरे घर का ताला तोड़कर सामान उलट-पुलट दिया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी तलाश की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल पाया। पहली घटना वसंत विहार थाना क्षेत्र के बनियावाला में बीना वर्मा के घर हुई। यहां वह बेटी सीमा वर्मा और आठ साल के नाती आरव के साथ रहती हैं। वर्मा का कहना है कि शुक्रवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे बदमाश चहारदीवारी फांदकर घर के परिसर में दाखिल हुए। इसके बाद बाहर लोहे के दरवाजे की जाली काटी और अंदर की कुंडी खोल ली। खटपट में उनकी आंख खुली। देखा तो तीन बदमाश अंदर खड़े हैं। बदमाशों के हाथों में हथियार थे, लेकिन क्या थे यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन


बदमाशों ने तीनों को एक कमरे में बंद कर दिया और बाहर वाले दरवाजे में चुनरी बांध दी। एक बदमाश हथियार लेकर खड़ा रहा। दो ने पूरे घर में सामान खोजना शुरू कर दिया। बदमाशों ने स्टोर रूम में रखे मंगलसूत्र और अन्य जेवर लूट लिए। वहां से दो पर्स भी उठाए। एक में पांच सौ रुपये और दूसरे में पांच हजार थे। बीना वर्मा ने विरोध की कोशिश की तो बदमाश ने आरव को मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच एक बदमाश ने उनकी चेन लूट ली। हालांकि, कान के झुमके और अंगूठी नहीं लूट पाए। तड़के करीब 4.12 बजे बदमाश चले गए। बीना वर्मा ने पड़ोसियों को फोन किया और फिर पुलिस को सूचना दी। रात्रि अधिकारी इंस्पेक्टर अरविंद चौधरी और थाना वसंत विहार की पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक जांच टीम ने भी पड़ताल की। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।

किचन में उड़ाई दावत 

शुक्रवार शाम को आरव अपने लिए केक लाया था। कुछ खाने के बाद बाकी केक उसने फ्रिज में रख दिया था। बदमाशों ने लूटपाट करने के बाद रसोई में जाकर केक और रस्क आदि की दावत उड़ाई। दूध देखकर एक बदमाश उसे भी पीना चाहता था, लेकिन दूसरों ने उसे जाने के लिए कहा। इस पर वह दूध छोड़कर भाग गए।

घटना दो : मालिक सोता रहा बदमाश ले उड़े संदूक 

बीना वर्मा के घर लूटपाट बाद बदमाश उनके पड़ोसी नितिन के घर पहुंचे। यहां उन्होंने देखा कि दरवाजा खुला था। अंदर नितिन और अन्य लोग सोए थे। चोरों ने यहां से संदूक चोरी कर लिया। सुबह जब हल्ला हुआ तो नितिन और उनके परिवार की आंख भी खुली। उन्होंने देखा कि संदूक गायब है। कुछ देर बाद किसी ने सूचना दी कि उनका संदूक खेत में पड़ा है। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Politics:  उत्तराखंड की सियासत में फिर उठा मुस्लिम यूनिवर्सिटी का मुद्दा, कोर्ट जाएंगे हरीश रावत  

पुराने मकान का ताला तोड़ा, सामान खंगालकर भाग गए 

बदमाश नितिन के घर के पास एक और मकान में पहुंचे। यह मकान जगदीश कुमार का है। कुछ दिन पहले वह नए मकान में शिफ्ट हुए हैं। चोरों ने इस मकान का ताला तोड़ा और अंदर रखा सामान उलट-पुलट दिया। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने यहां से कुछ सामान चोरी नहीं किया। हालांकि, जगदीश बताएंगे कि उनके घर से क्या-क्या गायब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed