फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Crime : Four arrested in dowry murder

दहेज हत्या में पति, सास,ससुर सहित चार गिरफ्तार

Mon, 08 Feb 2021 01:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Crime : Four arrested in dowry murder
देहरादून। दहेज हत्या के मामले में रायपुर पुलिस ने पति सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में विवाहिता की दादी ने रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पांच फरवरी को नवविवाहिता संदिग्ध हालत में पंखे से लटकी मिली थी।
विज्ञापन

पांच फरवरी को रायपुर क्षेत्र में एक नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकी मिली थी। परिजनों से बताया था कि मामूली विवाद में विवाहिता ने कमरे में पंखे से लटकर आत्महत्या की है। उसी दिन मृतका की दादी भारती देवी निवासी आदर्श कॉलोनी रिंग रोड ने रायपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि दो साल पहले उसकी नातिन की शादी शफीक अंसारी निवासी लाडपुर के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि पांच फरवरी को उसके पति और परिजनों ने दहेज के लिए उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की। जांच के बाद पुलिस ने शनिवार रात को ही विवाहित के पति शफीक अंसारी, जेठ शमीम को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद रविवार को पुलिस ससुर इंदरीश व सास आईरिन सभी निवासी लाडपुर रिंग रोड को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed