{"_id":"5eff55568ebc3e42b82f3bb7","slug":"crime-dehradun-news-sml337357986","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: कागजों में ज्यादा जमीन दिखा हड़पे 50 लाख रुपये, पिता की मौत के बाद बेटी व दामाद पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देहरादून: कागजों में ज्यादा जमीन दिखा हड़पे 50 लाख रुपये, पिता की मौत के बाद बेटी व दामाद पर मुकदमा
Sat, 04 Jul 2020 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में एसआईटी (भूमि) से की गई शिकायत पर एक दंपती के खिलाफ 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। धोखाधड़ी महिला के पिता ने की थी, लेकिन उनकी मौत के बाद मुकदमा अब बेटी और दामाद के खिलाफ दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विवेक सिंह निवासी जैतनवाला ने एसआईटी से शिकायत की थी। विवेक के अनुसार उनके भाई गौतम सिंह ने हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर निवासी सोहन सिंह से आरकेडिया में आठ बीघा भूमि का सौदा एक करोड़ 25 लाख रुपये में किया था। तय रकम में से उन्होंने 88 लाख रुपये बैंक से ट्रांसफर किए। अन्य रकम सोहन सिंह, उनकी बेटी सत्या देवी और दामाद अनिल कुमार को नगद दी।
विज्ञापन
इसके बाद जब बात कब्जे की आई तो पता चला कि मौके पर मात्र 3.25 बीघा जमीन है। कुछ खास लोगों की मौजूदगी में समझौता हुआ कि इस धोखाधड़ी के बदले आरोपी सोहन सिंह, गौतम सिंह को 60 लाख रुपये लौटाएंगे। लेकिन, तय रकम में से भी उन्होंने 10 लाख रुपये ही लौटाए। अब सोहन सिंह की मौत हो चुकी है। ऐसे में उनके दामाद और बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन