{"_id":"60dccaa58ebc3e22246adea8","slug":"cricketer-sneh-rana-will-be-the-brand-ambassador-of-sgrr-university-city-news-drn383155418","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : क्रिकेटर स्नेह राणा होंगीं एसजीआरआर विवि की ब्रांड एंबेसडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून : क्रिकेटर स्नेह राणा होंगीं एसजीआरआर विवि की ब्रांड एंबेसडर
Thu, 01 Jul 2021 01:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:18 AM IST
सार
स्नेह ने हाल ही में इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट के दौरान 80 रनों की शानदार पारी खेलने के अलावा चार विकेट भी झटके थे।
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेटर स्नेहा राणा को एक लाख रुपये का चेक सौंपते श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज।---स
- फोटो : DEHRADUN
विस्तार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य स्नेह राणा दून स्थित एसजीआरआर विश्वविद्यालय की ब्रांड एंबेसडर होंगीं। विवि के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेंद्र दास ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि स्नेह को एक लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही दून लौटने पर सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
स्नेह ने हाल ही में इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट के दौरान 80 रनों की शानदार पारी खेलने के अलावा चार विकेट भी झटके थे। उन्होंने एसजीआरआर पब्लिक स्कूल रेसकोर्स के मैदान में प्रैक्टिस के साथ अपने करिअर की शुरूआत की।
विज्ञापन
स्नेह ने इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले श्रीमहंत से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया था। कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने कहा कि स्नेह जैसी बेटियां हम सब का अभिमान और युवा पीढ़ी की रोल मॉडल हैं। विवि की ओर से प्रतिभाशाली क्रिकेटर को सभी तरह का सहयोग दिया जाएगा। मा.सि.रि.
विज्ञापन