फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cricketer Sneh Rana will be the brand ambassador of SGRR University

देहरादून : क्रिकेटर स्नेह राणा होंगीं एसजीआरआर विवि की ब्रांड एंबेसडर

Thu, 01 Jul 2021 01:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 01 Jul 2021 01:18 AM IST
सार

स्नेह ने हाल ही में इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट के दौरान 80 रनों की शानदार पारी खेलने के अलावा चार विकेट भी झटके थे।

विज्ञापन
Cricketer Sneh Rana will be the brand ambassador of SGRR University
भारतीय महिला क्रिकेटर स्नेहा राणा को एक लाख रुपये का चेक सौंपते श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज।---स - फोटो : DEHRADUN

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य स्नेह राणा दून स्थित एसजीआरआर विश्वविद्यालय की ब्रांड एंबेसडर होंगीं। विवि के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेंद्र दास ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि स्नेह को एक लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही दून लौटने पर सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


स्नेह ने हाल ही में इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट के दौरान 80 रनों की शानदार पारी खेलने के अलावा चार विकेट भी झटके थे। उन्होंने एसजीआरआर पब्लिक स्कूल रेसकोर्स के मैदान में प्रैक्टिस के साथ अपने करिअर की शुरूआत की।
विज्ञापन


स्नेह ने इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले श्रीमहंत से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया था। कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने कहा कि स्नेह जैसी बेटियां हम सब का अभिमान और युवा पीढ़ी की रोल मॉडल हैं। विवि की ओर से प्रतिभाशाली क्रिकेटर को सभी तरह का सहयोग दिया जाएगा। मा.सि.रि.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed