फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cracks are appearing in the culvert, the sides

Dehradun News: पुलिया में आ रही दरार, धंस रहे सड़कों के किनारे

Mon, 29 Jul 2024 04:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Cracks are appearing in the culvert, the sides
बारिश का असर क्षेत्र के मोटर मार्गों पर दिखाई देने लगा है। कहीं सड़क पर बनी पुलिया में दरारें आ रही हैं तो कहीं सड़कों के किनारे धंस रहे हैं। उधर, लोक निर्माण विभाग का दावा है कि सड़कों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के साहिया-समाल्टा मोटर मार्ग पर बनी एक पुलिया में दरार आ जाने से पुलिया के गिरने का खतरा बढ़ गया है। दरार के धीरे-धीरे बढ़ने से स्थिति दिन प्रतिदिन विकट हो रही है। बताते चलें कि पिछले साल बरसात के समय में मोटर मार्ग का लगभग 300 मीटर का हिस्सा धंस गया था। उसके बाद मार्ग पर पांच दिन के लिए यातायात बंद कर दिया गया था। उसी समय सड़क पर बनी एक पुलिया में भी दरार आ गई थी जिसपर लोक निर्माण विभाग ने ध्यान नहीं दिया था।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह चौहान, मुकेश वर्मा, महिपाल चौहान, अर्जुन सिंह, गजेंद्र सिंह का कहना है कि साहिया-समाल्टा मोटर से 20 से अधिक गांवों के निवासी प्रतिदिन आवाजाही करते हैं। पुलिया के गिर जाने से ग्रामीणों के सामने संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उधर हइया-अलसी-सकनी मोटर मार्ग पर कुछ समय पहले बनाई गई सड़क का किनारा धंस गया है। इसके चलते सुरक्षा दीवार व लोहे की रेलिंग भी ढह गई है। बरसात के मौसम में सड़क के धंसने का क्रम प्रारंभ होने से क्षेत्रवासियों में दहशत का वातावरण बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि अस्थायी खंड साहिया की अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल ने बताया कि सड़कों की स्थिति के संबंध में क्षेत्रीय अवर अभियंता व सहायक अभियंता से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed