फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cpu seized ambulance in dehradun

वाहन चेकिंग में एंबुलेंस रोकी तो अंदर का नजारा देख फटी रह गई पुलिस की आंखें

Fri, 14 Apr 2017 08:46 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 14 Apr 2017 08:46 AM IST
विज्ञापन
cpu seized ambulance in dehradun
ambulance - फोटो : amar ujala

देहरादून में जब पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक एंबुलेंस को रोका तो अंदर का नजारा देख उनकी आंखें फटी रह गई।

विज्ञापन


पुलिस की वाहिनी सीपीयू (सिटी पेट्रोल यूनिट) ने एंबुलेंस से शराब की खेप बरामद की। वाहन चेकिंग के दौरान एंबुलेंस से 19 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुए।

इसके साथ ही पुलिस ने दो लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। जिनको आज कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। 

Trending Videos

ओरियंट चौक के पास सीपीयू के जवान कर रहे थे चेकिंग

cpu seized ambulance in dehradun
wine caught by CPU - फोटो : amar ujala

बुधवार शाम ओरियंट चौक के पास सीपीयू के जवान एसआई भरत सिंह चौधरी, कांस्टेबल अनुराग कश्यप, कांस्टेबल मुकेश बंगवाल और कांस्टेबल पंकज वाहन चेकिंग कर रहे थे।

इस दौरान एक एंबुलेंस यूपी 23 टी 5028 वहां से होकर राजपुर रोड की ओर जा रही थी।

एंबुलेंस चालक चौक पर रुक कर किसी से कुछ पूछ रहा था। इस दौरान सीपीयू की नजर एंबुलेंस पर पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा शराब की तस्करी

cpu seized ambulance in dehradun
ambulance

सीपीयू को शक हुआ तो एंबुलेंस की तलाशी शुरू कर दी। इस दौरान हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की 19 बोलतें बरामद हुईं। 

पुलिस ने चालक और उसमें बैठे एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार प्रवीण निवासी कानूंदा हरियाणा और राजेंद्र निवासी खरदोदा हरियाणा शराब की तस्करी कर रहे थे।

जांच के दौरान पता चला कि एंबुलेंस सिविल अस्पताल सोनीपत की है। इन तस्करों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed