{"_id":"2db2acff29b336f76b028216900f7431","slug":"cpim-leader-met-uttarakhand-home-minister-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में JNU विवाद की आंच, गृहमंत्री से मिले CPIM नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में JNU विवाद की आंच, गृहमंत्री से मिले CPIM नेता
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 16 Feb 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू प्रकरण को लेकर चार दिन पहले स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यालय में की गई तोड़फोड़ के मामले में अब तक गिरफ्तारी न होने पर भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड के गृह मंत्री प्रीतम सिंह से मिला। मंत्री ने एसएसपी को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मंगलवार को सीपीआई एम का एक प्रतिनिधिमंडल जिला सचिव राजेंद्र पुरोहित के नेतृत्व में गृह मंत्री प्रीतम सिंह से मिला। उन्होंने बताया कि एबीवीपी के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यालय में जेएनयू प्रकरण को लेकर तोड़फोड़ की थी। मामले में डालनवाला थाने में रिपोर्ट दर्ज है, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
गिरफ्तारी की मांग
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने जानबूझकर हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने मंत्री से मांग की कि मामले में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन
गृह मंत्री ने मामले में गिरफ्तारी के लिए एसएसपी को निर्देश दिए। प्रतिनिधिमंडल में सुरेंद्र सिंह सजवाण, विरेंद्र भंडारी, अनंत आकाश, शिव प्रसाद देवली, लेखराज, यूएन बलोनी आदि मौजूद रहे।