{"_id":"5965156b4f1c1b55378b4689","slug":"cow-stage-very-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क में तड़पती मिली गाय, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क में तड़पती मिली गाय, हालत गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
cow
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निमी रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुई गाय की हालत गंभीर बनी है। नगर निगम के कांजी हाउस में उसका उपचार चल रहा हैं। निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी के मुताबिक गाय के सिर को कई गंभीर चोटें लगी है, दोनों कूल्हे भी टूट गए है। गाय को खाने पीने में भी परेशानी हो रही है। उसके जीवित रहने की संभावनाएं बहुत कम है।
विज्ञापन
गाय के इलाज व शेल्टर के लिए संघर्ष करने वाली शिक्षाविद् सुजाता पॉल ने मंगलवार को मेयर विनोद चमोली से मुलाकात कर नगर निगम के स्तर पर पशुओं के उपचार को सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। उनका कहना था कि नगर निगम को अधिक साधन संपन्न करने की दरकार है।
विज्ञापन
उन्होंने गाय को कांजी हाउस भिजवाने के लिए उनका आभार जताया। वहीं, दशकों से गऊ सेवा में जुटी नमिता नारायण ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र भेजकर गो संरक्षण व गो सेवा के क्षेत्र में ठोस कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
पत्र में उन्होंने कहा है कि देश के दूसरे हिस्सों की तरह देहरादून समेत उत्तराखंड में गऊ व गोवंश की दयनीय स्थिति है। इसलिए हमें सकारात्मक कदम उठाने होंगे।