फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cow climbed on the roof of a three-storey house

तीन मंजिले मकान की छत पर चढ़ी गाय, रेस्क्यू टीम ने जद्दोजहद के बाद सुरक्षित नीचे उतारा

Sat, 11 Jan 2020 02:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 11 Jan 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
Cow climbed on the roof of a three-storey house
गाय काे छत से नीचे लाता रेस्क्यू टीम का सदस्य - फोटो : अमर उजाला

एक अप्रत्याशित घटना क्रम के तहत एक  गाय न जाने कैेसे तीन मंजिला मकान की छत पर पहुंच गई। लेकिन स्थिति उस समय खराब हो गई जब गाय नीचे नहीं उतर पायी। इसी बीच घटनाक्रम की जानकारी प्रमुख वन संरक्षक जयराज को दी गई तो उन्होंने विभागीय रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा। आखिरकार रेस्क्यू टीम ने दो  घंटे की भारी जद्दोजहद के बाद जैसे.तैसे गाय को सुरक्षित नीचे उतारा। उसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


घटना क्रम के मुताबिक आईटी पार्क स्थित एक मकान में गाय न जाने से कैसे सीढ़ियां चढ़ते हुए  तीसरी मंजिल पर पहुंच गई। गाय मकान की छत पर तो पहुंच गई लेकिन जब उतरने की सूची तो वह उधर नहीं पाई । उतरने की कोशिश में वह कई बार गिर भी गई। आखिरकार गाय को छत पर चढ़ने चढ़ने की जानकारी मिलने के साथ ही लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
विज्ञापन

 

दो घंटे की जद्दोजहद के बाद गाय को नीचे उतारा

लोगों ने पहले तो खुद ही गाय को नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। इसी बीच किसी जागरूक ने घटना की जानकारी प्रमुख वन संरक्षक जयराज को दी प्रमुख वन संरक्षक के निर्देश पर विभागीय रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आखिरकार दो घंटे की जद्दोजहद के बाद रेस्क्यू टीम ने गाय को जैसे तैसे सुरक्षित नीचे उतारा।

गाय को सुरक्षित उतारने के साथ ही लोगों ने राहत की सांस ली।  बता दे कि एक सप्ताह पूर्व वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने रिस्पना नदी में उतर गई छह  गायों व बच्चों को बड़ी जद्दोजहद के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू टीम में रवि जोशी, जितेेंद्र बिष्ट, प्रवेश कुमार व सुदर्शन पंवार शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed