फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cow and buffalo cram in vehicle three youth arrested

ट्रक में भैंस ले जा रहे लोगों से मारपीट का मामला, हिंदू युवा वाहिनी के पांच कार्यकर्ताओं पर मुकदमा

Fri, 02 Aug 2019 08:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 02 Aug 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
cow and buffalo cram in vehicle three youth arrested
प्रतीकात्मक

ट्रक में भैंसों को ले जा रहे लोगों से मारपीट के मामले में पुलिस ने हिंदू युवा वाहिनी के पांच कार्यकर्ताओं को नामजद किया है। उधर पुलिस के अनुरोध पर मुस्लिम संगठनों ने शुक्रवार को प्रस्तावित प्रदर्शन स्थगित कर दिया। 

विज्ञापन


बता दें, भगवानपुर के खेड़ी शिकोहपुर निवासी कलीम और अमजद एक अगस्त की सुबह ट्रक में उत्तरकाशी से चार भैंसों को लेकर अपने गांव जा रहे थे। आशारोड़ी चौकी के पास आठ-दस युवकों को उन्हें रोक लिया और दोनों को मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया था। इस मामले में पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन

मुस्लिम संगठनाें ने कड़ा एतराज जताया था

इसी बीच मुस्लिम संगठनाें ने कड़ा एतराज जताया था। इसके बाद क्लेमेंटटाउन पुलिस ने कलीम और अमजद की तहरीर पर हिंदू युवा वाहिनी के संदीप खत्री निवासी इंदर रोड डालनवाला, गोविंद भादवा निवासी टैगोर, जीतू रंधावा निवासी प्रेमनगर, रंजीत ठाकुर निवासी ईसी रोड और जगदीश भट्ट निवासी मोथरोवाला को नामजद किया गया है। इसके अलावा कई अन्य अज्ञात दर्शाए गए हैं।

शराब तस्करी में गिरफ्तार
डालनवाला की करनपुर पुलिस ने ओल्ड सर्वे रोड़ पर चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार दिनेश निवासी नेशविला रोड़ को पकड़ लिया। आरोपी स्कूटी में अंग्रेजी शराब की 12 बोतलें और 48 पव्वे छिपाकर ले जा रहा था। पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed