फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Covid 19 New advisory in uttarakhand 25 July 2022 Corona Update Uttarakhand

Covid-19 Advisory: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार, पढ़ें- स्वास्थ्य विभाग की एडवायजरी

Mon, 25 Jul 2022 03:45 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 25 Jul 2022 03:45 PM IST
सार

प्रदेश में तेजी से बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के लिए एडवायजरी जारी की है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 142 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 38 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 94.96 प्रतिशत और संक्रमण दर 3.45 प्रतिशत दर्ज की गई।

विज्ञापन
Covid 19 New advisory in uttarakhand 25 July 2022 Corona Update Uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश में तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के लिए एडवायजरी जारी की है। प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ राजेश कुमार ने जिला अधिकारियों को दिए कोरोना को लेकर दिशा निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


बता दें, प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 142 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 38 मरीज ठीक हुए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में फिलहाल 1140 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 914 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन


वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 94, हरिद्वार में छह, नैनीताल में 15, अल्मोड़ा और पौड़ी में दो-दो, चमोली व चंपावत में एक-एक, टिहरी में सात, ऊधमसिंह नगर में तीन व उत्तरकाशी में 11 संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 94.96 प्रतिशत और संक्रमण दर 3.45 प्रतिशत दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवायजरी

  • सामाजिक दूरी का पालन करना और मास्क पहनना जरूरी।
  • कोरोना के लक्षण वाले रोगियों को होम आइसोलेशन में रखा जाए।
  •  कोविड-19 टीकाकरण कवरेज को बढ़ाया जाए।
  • सभी जिलों को संक्रमित मरीजों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजने के निर्देश।
  •  जिलाधिकारियों को आरटी-पीसीआर टेस्ट बढ़ाने के लिए कहा गया।
  •  बुखार फैल रहा तो तुरंत कोरोना जांच कराए
  • फ्लू और सांस की शिकायत वालों के टेस्ट किए जाने की सलाह भी दी गई है।
  • आईसीयू बेड की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। 
  • आक्सीजन प्लांट की क्रियाशीलता सुनिष्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed