फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   courier company loot in rakshabandhan.

देखिए, रक्षाबंधन की आड़ में कैसे हो रही 'महा' लूट

Fri, 21 Aug 2015 04:21 PM IST
धीरेंद्र नाथ पांडेय/ अमर उजाला, देहरादून
धीरेंद्र नाथ पांडेय/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 21 Aug 2015 04:21 PM IST
विज्ञापन
courier company loot in rakshabandhan.

महंगाई की मार से जेब पहले ही ढीली थी, अब भावनाएं भी आहत हो रही हैं। बात राखी की है। इस त्योहार में महज आठ दिन बचे हैं।

विज्ञापन


लिहाजा बहनें अपने भाइयों को राखी भेजने के लिए कभी पोस्टऑफिस तो कभी कोरियर कंपनी के दरवाजे पहुंच रही हैं। राखी समय पर पहुंच जाए, इसके लिए पोस्टऑफिस में स्पीड पोस्ट की बेहतर व्यवस्था है। जिसका चार्ज भी कम है।

जबकि कोरियर कंपनियां मौके की नजाकत को भांपते हुए मनमाना चार्ज वसूल रही हैं। इसकी वजह है राखी पहुंचने की गारंटी। कोरियर कंपनी इसे समय पर पहुंचाने की गारंटी दे रही है तो पोस्टऑफिस वाले कह रहे हैं कि राखी पहुंचेगी जरूर, लेकिन रक्षाबंधन से पहले पहुंच जाएगी इसकी गारंटी नहीं है।
विज्ञापन


यही एक वजह है कि कोई बहन समझौता करने तो तैयार नहीं। वह स्पीड पोस्ट बजाय कोरियर को तरजीह दे रही है। इधर, कोरियर कंपनियां रक्षाबंधन को देखते ही चांदी कांटने में जुट गई हैं। यह अपने निर्धारित टैरिफ से कई गुना ज्यादा वसूल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्ट ऑफिस में जहां स्पीड पोस्ट के 40 रुपए लग रहे हैं वहीं कोरियर वाले 100 से 200 तक वसूल रहे हैं। हाथ में राखी का पैकेट लिए भटकने वाली महिलाएं कहती हैं कि समयाभाव के चलते भाइयों के पास नहीं पहुंच पाने का बेजा फायदा ये कोरियर कंपनियां उठा रही हैं।

वहीं सरकार ने भी उनकी इस समस्या पर गौर न करते हुए पोस्टऑफिस में कोई अतिरिक्त व्यवस्था नहीं की हैं। ऐसे में महंगा कोरियर भेजना उनकी मजबूरी है। ब्लू डार्ट कोरियर कंपनी 500 ग्राम तक के पैकेट के 200 रुपए ले रही है। हालांकि उसका टैरिफ चार्ज 310 रुप, है, लेकिन राखी के लिए 110 रुपए का डिस्काउंट दिया गया है।

पटना के लिए राखी भेजने पटेल नगर पोस्टऑफिस पहुंची एक महिला ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि 20 रुपए की राखी के लिए 200 रुपए कोरियर पर खर्च करने पड़ रहे हैं। थोड़ा पैसा और मिला लें तो राखी बांधने भाई के पास ही पहुंच जाएंगे। लेकिन समय की कमी और पैसे की तंगी है तो डाक से राखी भेज रहे हैं।

राखी पर सस्ता हो टैरिफ

courier company loot in rakshabandhan.

स्पीड पोस्ट करने पहुंची ज्यादातर महिलाओं का कहना है कि कोरियर वालों को राखी पर विशेष छूट देना चाहिए। टैरिफ जो 250 ग्राम और 500 ग्राम तक का है, उसे भी 50 या 100 ग्राम रखना चाहिए। वहीं डाक विभाग भी सुनिश्चित करे कि तीन या चार दिन में राखी की स्पीड पोस्ट जरूर पहुंच जाए।

0 से 250 ग्राम के पैकेट के लिए कोरियर चार्ज
शहर - कंपनी - चार्ज (रुपए में)
पटना - डीटीडीसी - 125
दिल्ली - 85
उत्तराखंड - 65

पटना - फर्स्ट फ्लाइट - 140
दिल्ली - 70
यूपी - उत्तराखंड - 55

पटना - प्रोफेशनल - 80
दिल्ली - 60
उत्तराखंड - 60

राखी पर इस बार कोई स्कीम नहीं है। वैसे हमारा टैरिफ डेढ़ साल से नहीं बदला है। तीन से चार दिन में हम कोरियर पहुंचा देते हैं। संभवत: फ्रेंचाइजी वाले कोरियर का रेट कुछ ज्यादा हो सकता है। लेकिन हमारा ब्रांच है। हम टैरिफ के हिसाब से ही चार्ज लेते हैं।
- अमरेंद्र कुमार पांडेय, एरिया मैनेजर, फर्स्ट फ्लाइट कोरियर

निश्चित समय पर हम पैकेट की डिलेवरी कर देते हैं। जहां तक चार्ज का सवाल है तो हमारा टैरिफ तय है। लगातार राखी के पैकेट भी आ रहे हैं।
- सुरेश रावत, प्रोफेशनल कोरियर

हम तीन से चार दिन में पोस्ट डिलवर कर देते हैं। हमारा चार्ज काफी कम है। पटना के लिए करीब 90 रुपये चार्ज लेते है। राखी के मद्देनजर थोड़ा दबाव बढ़ गया है।
- ट्राक्यून कोरियर

स्पीड पोस्ट समय पर पहुंच जाता है, हालांकि जो डाक देहात या साइड क्षेत्र से आता है उसमें कुछ समय लगता है, लेकिन प्रयास यही रहता है कि हम समय पर पहुंचा दें।
- विकास थापा, पोस्टमैन, जीपीओ

तीन से पांच दिन में राखी पटना तो पहुंच जाएगी लेकिन चार्ज 125 रुपये लगेगा। इस वित्तीय वर्ष से चार्ज बढ़ गया है। ऐसे में कोरियर महंगा हो गया है।
- डीटीडीसी कोरियर का प्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed