एक मिस कॉल से शुरू हुई कहानी का ऐसा हुआ अंजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मिस कॉल से शुरू हुई प्रेम कहानी का अंजाम ऐसा होगा ये किसी ने नहीं सोचा होगा। प्रेम में पड़कर महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर चली गई।
गजा राजस्व क्षेत्र से गायब एक महिला को 10 दिन बाद ग्रेटर नोएडा से एक युवक के साथ बरामद किया गया है। राजस्व पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। जिसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
राजस्व पुलिस बमणगांव में 11 अगस्त को एक महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने लापता महिला का मोबाइल फोन सर्विलांस पर ट्रेस किया, तो उसकी लोकेशन मुरादाबाद, बदांयू और बरेली मिली।
राजस्व पुलिस ने बताया कि 20 अगस्त को महिला की लोकेशन ग्रेटर नोएडा के सेक्टर नंबर 62 में मिली। 21 अगस्त की सुबह पांच बजे वहां दबिश दी, महिला के जेठ ने उसकी शिनाख्त करते हुए राजस्व पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। आरोपी ने बताया कि चार माह पहले महिला की मिस कॉल आई थी, उसके बाद से दोनों के बीच लगातार बात होती रही।
तीन बच्चों की मां युवक के बुलाने पर चली गई घर छोड़कर
11 अगस्त को महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर आरोपी के बुलाने पर खाड़ी पहुंची और उसके साथ चली गई। आरोपी महिला को लेकर चंडीगढ़ भागने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले वह राजस्व पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
आरोपी राजेश यादव निवासी ग्राम ज्वाला नगर, जिला रामपुर यूपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। राजस्व पुलिस की टीम में राजस्व उपनिरीक्षक प्रवीन सिंह जेठुड़ी, विनोद राणा, मनोहर लाल अंजवाल, रमेश नौटियाल और विनीता नौटियाल आदि शामिल थे।