फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Country highest fast tag barrier started in Badrinath Chamoli Uttarakhand News in hindi

Badrinath:उच्च हिमालयी क्षेत्र में पहला फास्टैग बैरियर शुरू, यात्री करेंगे ईको टूरिज्म शुल्क का डिजिटल शुभारंभ

Fri, 20 Jun 2025 03:01 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली)। Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 20 Jun 2025 03:01 PM IST
सार

15 दिन के सफल ट्रायल के बाद बदरीनाथ धाम के पास फास्टैग बैरियर का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह 10 हजार 279 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, इतनी ऊंचाई पर यह देश का पहला फास्टैग इको पर्यटक बैरियर है।

विज्ञापन
Country highest fast tag barrier started in Badrinath Chamoli Uttarakhand News in hindi
बदरीनाथ धाम में फास्टैग शुरू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यात्री वाहनों से इको टूरिज्म शुल्क के डिजिटल भुगतान के लिए बदरीनाथ धाम के पास फास्टैग बैरियर शुरु कर दिया गया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने वर्चुअल माध्यम से इस बैरियर का उद्घाटन किया। यह देश में उच्च हिमालय क्षेत्र में लगने वाला पहला फास्टैग बैरियर है।

विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में आने वाले वाहनों से नगर पंचायत बदरीनाथ द्वारा इको पर्यटन शुल्क लिया जाता है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि छोटे चौपहिया वाहनों से 60 रुपये, टैंपो ट्रेवलर या मिनी बस से 100 रुपये, बस से 120 रुपये और हेलिकॉप्टर से एक हजार रुपये एक बार में लिया जाता है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

देश का पहला फास्टैग इको पर्यटक बैरियर
यह व्यवस्था 2022 से चली आ रही है। मैनुअली शुल्क लेने से यात्रा वाहनों की लंबी लाइन लग जाती थी। जिससे श्रद्धालुओं को परेशानियां होती थी और उनका समय भी बर्बाद होता था। जिलाधिकारी ने एनएचआईडीसीएल की गाइडलाइन के तहत शुल्क को फास्टैग के माध्यम से लेने का सुझाव दिया था।

नगर पंचायत ने पार्क प्लस कंपनी के माध्यम से बदरीनाथ से पहले देवदर्शनी में इस सिस्टम को स्थापित किया। 15 दिन के सफल ट्रायल के बाद बृहस्पतिवार को इसका विधिवत उद्घाटन किया गया। यह 10 हजार 279 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, इतनी ऊंचाई पर यह देश का पहला फास्टैग इको पर्यटक बैरियर है।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi: काली रात...दीवार गिरी...और बिखर गया पूरा संसार; मलबे में दबकर खामोश हो गई बच्चों की मासूम हंसी

इस मौके पर एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ, पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता, जगजीत मेहता, बदरीश पंडा पंचायत अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी, नगर पंचायत बदरीनाथ के ईओ सुनील पुरोहित, बदरीनाथ थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी आदि मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed